फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami inaugurates Registration Office Co Transit Camp for Chardham Yatris in Rishikesh Uttarakhadn news

Chardham Yatra: सीएम धामी ने ऋषिकेश में किया चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप का शुभारंभ, यात्रियों से भी की बातचीत

Wed, 17 May 2023 09:08 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 17 May 2023 09:08 PM IST
सार

तीर्थयात्रियों के लिए पंजीकरण सुविधा अब और सरल हो पाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश में चारधाम यात्रियों के लिए बनाए गए पंजीकरण कार्यालय शिविर का उद्घाटन किया।

विज्ञापन
CM Dhami inaugurates Registration Office Co Transit Camp for Chardham Yatris in Rishikesh Uttarakhadn news
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईएसबीटी के नजदीक 22 करोड़ की लागत से बने चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकार्पण किया। इस दौरान सीएम ने तीर्थ यात्रियों से भी बातचीत की। मुख्यमंत्री ने यात्रियों की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने चंद्रभागा नदी के दाएं तट पर बने सीसी मार्ग का भी लोकार्पण किया।

विज्ञापन


आईएसबीटी परिसर के समीप करीब 22 करोड़ की लागत से चार धाम ट्रांजिट कैंप भवन का निर्माण किया गया है। पहाड़ी शैली में बना यह भवन तीन मंजिला है। उक्त भवन में यात्रा से संबंधित सभी विभागों के कैंप कार्यालय है। सबसे ऊपरी तल पर कररीब 112 बैड की डोर मेट्री भी है। जो किफायती शुल्क पर यात्रियों को रात्रि विश्राम के लिए उपलब्ध होती है। इसके अलावा भूतल पर पांच बैड का क्लीनिक भी है।
विज्ञापन


व्यवस्थाओं का लिया जायजा
यहां शिफ्ट वाइज डाक्टर व पैरा मेडिकल स्टाफ तैनात रहता है। कैंप भवन में भोजन के लिए रेंस्तरा भी है। बुधवार को सीएम धामी ने उक्त भवन का लोकार्पण किया। सीएम धामी ने चारधाम यात्रियों की सुविधा के लिए किए जा रहे सभी कार्यों का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर उन्होंने ट्रांजिट कैम्प में चिकित्सालय, पंजीकरण कार्यालय, पूछताछ एवं सहायता केन्द्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Chamoli: बदरीनाथ को लेकर धार्मिक टिप्पणी करने वाले साधु के खिलाफ मुकदमा दर्ज, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मामला

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि यात्रियों की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखी जाए। यात्रियों के साथ शालीनता पूर्वक व्यवहार किया जाए। वहीं मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न राज्यों से चारधाम यात्रा के लिए आए श्रद्धालुओं से बातचीत की। उन्होंने सभी का देवभूमि उत्तराखंड में स्वागत किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed