Chamoli: बदरीनाथ को लेकर धार्मिक टिप्पणी करने वाले साधु के खिलाफ मुकदमा दर्ज, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मामला
सोशल मीडिया पर माणा गांव में भीम पुल के समीप एक साधु बदरीनाथ धाम को लेकर धार्मिक टिप्पणी करते हुए सुनाई दे रहा है। मामले में बदरीनाथ धाम में रह रहे साधुओं में भी आक्रोश है। बुधवार को बदरीनाथ में रह रहे स्वामी अदृश्यानंद ने धार्मिक टिप्पणी करने वाले साधु के खिलाफ बदरीनाथ कोतवाली में तहरीर दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माणा में एक साधु की ओर से बदरीनाथ धाम को लेकर की गई धार्मिक टिप्पणी पर बदरीनाथ कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले को सोशल मीडिया पर प्रसारित करने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ भी आईटी एक्ट में कार्रवाई की जा सकती है।
पिछले कुछ दिनों सोशल मीडिया पर माणा गांव में भीम पुल के समीप एक साधु बदरीनाथ धाम को लेकर धार्मिक टिप्पणी करते हुए दिखाई दे रहा है। मामले में बदरीनाथ धाम में रह रहे साधुओं में भी आक्रोश है। बुधवार को बदरीनाथ में रह रहे स्वामी अदृश्यानंद ने धार्मिक टिप्पणी करने वाले साधु के खिलाफ बदरीनाथ कोतवाली में तहरीर दी, जिसके आधार पर कोतवाली पुलिस ने संबंधित साधु के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: किशोरी के साथ हैवानियत, बेहोश कर हर रोज कई बार किया जाता दुष्कर्म, होश में आते ही फिर देते नशा
बदरीनाथ कोतवाली के एसएसआई एलपी बिजल्वाण ने बताया कि साधु के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसकी खोज की जा रही है। सोशल मीडिया पर मामले को प्रसारित करने से यूट्यबर ने लोगों में धार्मिक भावना भड़काने का काम किया है। लिहाजा संबंधित व्यक्ति के खिलाफ भी आईटी एक्ट में कार्रवाई की जाएगी।