फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami held a state cabinet meeting Uttarakhand news read All Updates in hindi

Uttarakhand: अब 55 साल के शिक्षक भी सीधी भर्ती से बन सकेंगे प्रधानाचार्य, पढ़ें कैबिनेट के अन्य फैसले

Wed, 23 Jul 2025 01:00 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 23 Jul 2025 01:00 PM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट में तीन प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

विज्ञापन
CM Dhami held a state cabinet meeting Uttarakhand news read All Updates in hindi
प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक - फोटो : ANI

विस्तार

प्रदेश के राजकीय इंटर कॉलेजों में 55 साल के शिक्षक भी अब विभागीय सीधी भर्ती से प्रधानाचार्य बन सकेंगे। प्रवक्ताओं के लिए बीएड की अनिवार्यता को भी खत्म कर दिया गया है। प्रधानाचार्य विभागीय सीधी भर्ती के लिए उत्तराखंड राज्य शैक्षिक (अध्यापन संवर्ग) राजपत्रित सेवा नियमावली 2022 में संशोधन के लिए कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है।

विज्ञापन


बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट में तीन प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड राज्य शैक्षिक (अध्यापन संवर्ग) राजपत्रित सेवा नियमावली राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रधानाचार्य के 50 प्रतिशत खाली पदों को विभागीय सीधी भर्ती और अन्य पदों को पदोन्नति से भरा जाएगा। 15 साल की सेवा पूरी कर चुके सहायक अध्यापक एलटी भी प्रधानाचार्य के पद पर भर्ती के लिए पात्र होंगे।
विज्ञापन


प्रधानाध्यापक जो भर्ती वर्ष के प्रथम दिवस को दो वर्ष की मौलिक सेवा पूरी कर चुके हैं, सहायक अध्यापक एलटी जिनकी प्रवक्ता के पद पर 10 साल की सेवा पूरी हो चुकी है, प्रधानाचार्य के पद पर सीमित विभागीय परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। शिक्षा विभाग में प्रधानाचार्य के पद पर होने वाली विभागीय सीधी भर्ती को पिछले साल शिक्षकों के विरोध के चलते स्थगित कर दिया गया था। इसके लिए गठित समिति की सिफारिश के बाद संशोधित नियमावली को कैबिनेट की मंजूरी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Haridwar: श्रावण शिवरात्रि और कांवड़ यात्रा....धर्मनगरी में महादेव के अभिषेक के लिए उमड़ी शिवभक्तों की भीड़

प्रधानाचार्य के 85 प्रतिशत पद हैं खाली

प्रदेश के राजकीय इंटर कालेजों में प्रधानाचार्यों के 85 प्रतिशत पद खाली हैं। 1385 स्कूलों में से 1190 में प्रधानाचार्य नहीं हैं। जबकि प्रधानाध्यापकों के 923 में से 808 पद खाली हैं।


कुंभ मेले के लिए 82 पद सृजित होंगे
वर्ष 2027 में जनवरी से अप्रैल तक हरिद्वार में होने वाले कुंभ मेले के लिए 82 पद सृजित करने के लिए कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। कुंभ मेला अधिष्ठान कार्यालय में विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए 9 स्थायी, 44 अस्थायी, 29 पदों को आउटसोर्स से भरा जाएगा।

अब ई-स्टांप में कस्टम बांड भी
उत्तराखंड स्टांप (ई-स्टांप प्रमाण पत्रों के माध्यम से शुल्क) (संशोधन) नियमावली, 2023 में संशोधन को कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है। अब डिजिटल ई-स्टांप में कस्टम बांड की सुविधा मिलेगी। केंद्र सरकार ने कस्टम बांड को भारतीय स्टांप अधिनियम में अधिसूचित किया है। इसके आधार पर प्रदेश सरकार ने डिजिटल माध्यम से कस्टम बांड मान्य किया है। डिजिटल कस्टम बांड से बाहरी राज्यों से उत्तराखंड को भेजे जाने वाले माल के लिए आसानी से कस्टम बांड उपलब्ध होगा। इसके साथ ही उत्तराखंड से किसी दूसरे राज्य को भेजे जाने वाले माल के लिए डिजिटल माध्यम से कस्टम बांड ले सकेंगे। अभी तक यह सुविधा न होने के कारण खास तौर पर व्यापारियों को माल को एक स्थान से दूसरे स्थान भेजने में कस्टम बांड ऑफलाइन लेने में चक्कर लगाने पड़े थे। अब में डिजिटल कस्टम बांड से की सुविधा से सीमा शुल्क के लिए स्टांप शुल्क में इलेक्ट्रॉनिक भुगतान संभव हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed