फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Haridwar: श्रावण शिवरात्रि और कांवड़ यात्रा....धर्मनगरी में महादेव के अभिषेक के लिए उमड़ी शिवभक्तों की भीड़

Wed, 23 Jul 2025 11:45 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 23 Jul 2025 11:45 AM IST
सार

धर्मनगरी हरिद्वार में महादेव के अभिषेक के लिए शिवभक्तों की तांता लगा है। शहर के प्रमुख मंदिरों में शिवभक्त भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं।

विज्ञापन
Shravan Shivratri and Kanwar Yatra 2025  Huge crowd of devotees gathered to take a dip in river Ganga haridwar
हरिद्वार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

श्रावण शिवरात्रि और कांवड़ यात्रा 2025 के अंतिम दिन पवित्र गंगा नदी में डुबकी लगाने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे हैं। धर्मनगरी हरिद्वार में सुबह से ही श्रद्धालु भगवान शिव के प्रमुख मंदिर में जलाभिषेक कर विधिवत पूजन कर रहे हैं। हरिद्वार में भगवान शिव की ससुराल दक्ष मंदिर सहित भगवान शिव के मंदिरों के दर्शन कर रहे हैं।



अब तक करोड़ों की संख्या में गंगा जलभर कर श्रद्धालु रवाना हो चुके हैं। वहीं, सुबह से ही दक्षेश्वर महादेव, तिलभांडेश्वर मंदिर, द्ररिद्र भंजन, दुख भंजन, नीलेश्वर महादेव, कुंडी सोटा महादेव, बिल्केश्वर महादेव, गुप्तेश्वर महादेव मंदिर, पशुपतिनाथ मंदिर सहित शहर के प्रमुख मंदिरों में शिवभक्त भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं।

श्रावण की शिवरात्रि पर ब्रह्ममुहूर्त सुबह 4:15 से 4:56 तक
भागवताचार्य पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने बताया कि सावन शिवरात्रि पर जलाभिषेक व भगवान शिव को जल चढ़ाने का ब्रह्ममुहूर्त सुबह 4 बजकर 15 मिनट से 4 बजकर 56 मिनट तक था। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 44 मिनट से 3 बजकर 39 मिनट तक होगा। संध्या मुहूर्त शाम 7 बजकर 17 मिनट से 8 बजकर 20 मिनट तक होगा।

Shravan Shivratri and Kanwar Yatra 2025  Huge crowd of devotees gathered to take a dip in river Ganga haridwar
हरिद्वार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

नारायण ज्योतिष संस्थान के आचार्य विकास जोशी ने बताया कि चतुर्दशी तिथि की शुरुआत के साथ-साथ श्रद्धालु व्रत करेंगे। उन्होंने कहा कि महादेव इस पुनीत अवसर के जलाभिषेक से भक्त की सभी मनोकामना पूरी करते हैं।
 

Shravan Shivratri and Kanwar Yatra 2025  Huge crowd of devotees gathered to take a dip in river Ganga haridwar
हरिद्वार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए किसी विशेष अनुष्ठान की आवश्यकता नहीं होती है। वह तो भक्त वत्सल और भूतनाथ हैं, जिस भी दशा में कोई पहुंचकर उनके दरबार में माथा टेकेगा वह उसे उसी रूप में सहज अपना आशीष देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shravan Shivratri and Kanwar Yatra 2025  Huge crowd of devotees gathered to take a dip in river Ganga haridwar
हरिद्वार में कांवड़ यात्रियों का उमड़ा रैला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सावन शिवरात्रि में चार पहरों का शुभ मुहूर्त

प्रथम पहर की पूजा- शाम 7.27 बजे से लेकर रात 10.7 बजे तक।

दूसरे पहर का पूजा- रात 10.06 बजे से रात 12.46 बजे।

तीसरे पहर का पूजा- रात 12.46 बजे से सुबह 3.28 बजे।

चौथे पहर का पूजा- 24 जुलाई को सुबह 3.27 बजे से सुबह 6.07 बजे तक।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: दूरस्थ क्षेत्रों में चुनाव की सूचनाएं पुलिस के वायरलेस, सेटेलाइट फोन से आएंगी, नोडल अफसर अलर्ट

विज्ञापन
Shravan Shivratri and Kanwar Yatra 2025  Huge crowd of devotees gathered to take a dip in river Ganga haridwar
हरिद्वार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नीलेश्वर महादेव मंदिर, दरिद्र भंजन, दुख भंजन, बिल्केश्वर महादेव मंदिर, पशुपतिनाथ मंदिर, तिलभांडेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक, भगवान को बेलपत्र चढ़ाकर पूजा की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed