फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami 76 announcements of education department are complete 80 are incomplete Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: शिक्षा विभाग में मुख्यमंत्री की 76 घोषणाएं पूरी, 80 अभी भी अधूरी...प्रमुख सचिव ने की समीक्षा

Wed, 04 Dec 2024 11:39 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 04 Dec 2024 11:39 AM IST
सार

प्रमुख सचिव आरके सुधांशु ने सीएम की घोषणाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि समीक्षा बैठक का कार्यवृत्त घोषणा पोर्टल पर अपलोड किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि कार्यदायी संस्थाओं से समय पर काम लिया जाए।

विज्ञापन
CM Dhami 76 announcements of education department are complete 80 are incomplete Uttarakhand news in hindi
बैठक लेते सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग में मुख्यमंत्री की 76 घोषणाएं पूरी हो चुकी हैं। जबकि 80 अधूरी हैं। मंगलवार को मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव आरके सुधांशु ने बैठक कर इसकी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अधूरी घोषणाओं को जल्द पूरा किया जाए।

विज्ञापन

सचिवालय में हुई बैठक में बताया गया कि चार जुलाई 2021 से अब तक 156 घोषणाएं हुई हैं। प्रमुख सचिव ने निर्देश दिए कि सचिव एवं विभागाध्यक्ष स्तर पर घोषणाओं की नियमित समीक्षा की जाए। समीक्षा बैठक का कार्यवृत्त घोषणा पोर्टल पर अपलोड किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि कार्यदायी संस्थाओं से समय पर काम लिया जाए।

विज्ञापन


घोषणाओं को पूरा करने के लिए समय किया जाए तय
यदि कोई संस्था समय पर काम नहीं कर रही, तो दूसरी से काम लिया जाए। बैठक में बताया गया कि यह भी संज्ञान में आया है कि जिलों में केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना के लिए भूमि की उपलब्धता को लेकर समुचित प्रयास नहीं किए जा रहे हैं, जबकि केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना के लिए मुफ्त भूमि उपलब्ध कराए जाने के संबंध में स्पष्ट नीति है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Rudrapur: लापता कंपनी के कर्मी का शव जंगल से मिला, पहले चाकू से किए वार फिर गला दबाकर बेरहमी से की गई हत्या

बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री ने विद्यालयों के उच्चीकरण की कई घोषणाएं की है। जिसके तहत मानकों के निर्धारण की कार्रवाई की जा रही है। प्रमुख सचिव ने कहा, घोषणाओं को पूरा करने के लिए समय तय किया जाए। बैठक में सचिव मुख्यमंत्री डाॅ. एसएन पांडे, अपर सचिव रंजना राजगुरु, अपर सचिव एमएम सेमवाल, शिक्षा महानिदेशक झरना कमठान, एसएस त्रिपाठी, हीरा सिंह बसेड़ा आदि मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed