फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Club-14 and CT Young reached semi-finals

Dehradun News: क्लब-14 और सीटी यंग ने सेमीफाइनल में पहुंची

Fri, 12 Apr 2024 02:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Club-14 and CT Young reached semi-finals
विजय कैंट स्पोर्टिंग क्लब की ओर से आयोजित दूसरे जीएस थापा (गोरे बाबू) मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को क्वार्टर फाइनल के मुकाबले खेले गए। इसमें क्लब-14 और सीटी यंग ने अपने-अपने मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की। टूर्नामेंट के दोनों सेमीफाइनल शुक्रवार को खेले जाएंगे।
विज्ञापन

दिन का पहला मैच क्लब-14 और फाल्कन एफसी के बीच खेला गया। इस मैच में फाल्कन एफसी के खिलाड़ी निशांत ने मैच के 14वें मिनट में गोल दाग टीम का खाता खोला, लेकिन इसके बाद कोई भी खिलाड़ी अपना कमाल नहीं दिखा पाया। मैच के 16वें मिनट में क्लब-14 के राजकुमार ने गोल दाग स्कोर को बराबर कर दिया। वहीं, मैच के 25वें मिनट में सोनम ने और फिर बिशन ने एक-एक गोल कर टीम के स्कोर को 3-1 कर दिया। अंतिम मिनट तक यह स्कोर रहा और क्लब-14 ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

वहीं, दूसरा मैच यूके मास्टर और सीटी यंग के मध्य खेला गया। मैच में शुरुआत से ही यूके मास्टर की टीम कमजोर रही। जबकि, सीटी यंग के खिलाड़ियों ने एक-एक कर गोल दागे और स्कोर को 7-0 कर दिया। टीम के लिए सूरज, सौरभ, मयंक गोल करने में सफल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed