{"_id":"537da46bf5087294a0d9a65655f898ad","slug":"clouds-in-sky-temperature-may-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादलों का डेरा, तापमान में बढ़ोत्तरी संभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादलों का डेरा, तापमान में बढ़ोत्तरी संभावित
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 04 Jan 2014 02:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में शनिवार को बादल रह सकते हैं। पाले की आशंका बरकरार है। मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का असर कायम रहेगा। दून के आसमान पर भी बादलों का डेरा देखने को मिल सकता है।
मौसम में किसी बड़े बदलाव के आसार की संभावना नहीं है। अलबत्ता, न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी संभावित है।
खिली अच्छी धूप
राजधानी दून में जैसा कि अनुमान था शुक्रवार को दिन में अच्छी धूप खिली। तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी की वजह से ठंडी हवाओं का असर थोड़ा कम रहा।
आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 92, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 44 दर्ज किया गया। पंतनगर, हरिद्वार, उधम सिंह नगर आदि क्षेत्रों में कोहरे का असर अभी कायम है।
मौसम केंद्र का अनुमान
राज्य मौसम केंद्र की मानें तो शनिवार को दून का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 6 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
राज्य मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. विक्रम सिंह के अनुसार आने वाली छह जनवरी तक मौसम का यही रंग बने रहने की संभावना है।