फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cloud burst in pithoragarh

पिथौरागढ़ में दो जगह फटा बादल, मची तबाही

Sun, 03 Aug 2014 03:34 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 03 Aug 2014 03:34 PM IST
विज्ञापन
cloud burst in pithoragarh

उत्तराखंड में बरसात का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बार बारिश ने कुमाऊं के पिथौरागढ़ जिले में कहर बरपाया है।

विज्ञापन


यहां दो जगह बादल फटने से कई घर बह गए हैं और दो दर्जन से ज्यादा पशु मलबे में दब गए हैं। जिले के बेरीनाग और नाचनी में बादल फटने से एक महिला की मौत होने की खबर है।

मौके पर प्रशासन की टीम पहुंच गई है और राहत बचाव कार्य लगातार जारी है।

भारी बारिश से उफान पर शारदा

cloud burst in pithoragarh
शनिवार रात भारी बारिश होने से चंपावत जिले में शारदा नदी उफान पर है। प्रशासन ने नदी के पास के इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है।

नदी के उफान को देखते हुए बनबसा बैराज पर लोगों और वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है।

नदी का जल स्तर बढ़ने से टनकपुर स्थित शारदा घाट पानी में डूब गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed