{"_id":"5b1a14e34f1c1bb26e8b6e40","slug":"cloud-burst-in-joshimath-chai-village","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: बादलों ने मचाई तबाही, देर रात अतिवृष्टि से गांव में मचा कोहराम, बिजली गिरने से एक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: बादलों ने मचाई तबाही, देर रात अतिवृष्टि से गांव में मचा कोहराम, बिजली गिरने से एक की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 09 Jun 2018 08:42 AM IST
विज्ञापन
cloud burst
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में बादलों की तबाही का सिलसिला जारी है। गुरुवार देर रात चमोली जिले में जोशीमठ के चांई गांव में अतिवृष्टि से कोहराम मच गया। वहीं नैनीताल जिले के लालकुंआ क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत हो गर्इ है।
विज्ञापन
गुरुवार देर रात करीब डेढ़ बजे चांई गांव में अतिवृष्टि से गोशाला, खेत और सड़क बह गए। कई मवेशियों के मरने की सूचना भी है। सूचना पर राजस्व व पशुपालन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। गांव वालों का कहना है कि देर रात गांव के ऊपर अतिवृष्टि हुई। गनीमत यह रही कि गांव के पास का नाला तीन भागों में बट गया। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
अतिवृष्टि से पैदलमार्ग सहित मुख्य सड़क को भी नुकसान हुआ है। प्रशासन इस घटना को बादल में कम दबाब के चलते एक जगह पर जोरदार बारिश होना मान रही है। इस साल लगातार दो बार चांई गांव में इस तरह की घटना हो चुकी है।
विज्ञापन
इधर, लालकुआ में बिंदुखत्ता के इंदिरा नगर नम्बर दो में आकाशीय बिजली गिरने से पूर्व सैनिक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह बादलों की गड़गड़ाहट के बीच उमेद सिंह (55) पुत्र मेहरबान सिंह खेत से जानवर भगाने गए थे। तभी आकाशीय बिजली ने उन्हें चपेट में ले लिया। जिससे उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।
चंपावत जिले में पूर्णागिरि धाम मार्ग में बाटनागाड़ में बारिश से मलबा आने से साढे़ तीन घंटे मार्ग बंद रहा। नैनीताल में दोपहर बाद बारिश शुरू हो गई।
कुमाऊं में तीन दिन भारी बारिश की चेतावनी
rain
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों में कुमाऊं मंडल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राजधानी में भी बादल छाने के साथ ही बारिश की संभावना है।
बृहस्पतिवार को प्रदेशभर में आंशिक बादल छाए रहे। कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हुई। मौसम विभाग ने आठ, नौ और दस जून को कुमाऊं मंडल में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, गढ़वाल मंडल में भी इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को प्रदेशभर में बादल छाए रहेंगे और ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। कुछ जगहों पर 30 से 40 मिमी प्रति घंटा की गति से तेज बौछारें भी पड़ सकती हैं। राजधानी में भी बादल छाए रहेंगे। कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि बारिश की वजह से दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहने का अनुमान है।