फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cloud burst in chamoli lambagadh villagers waiting for officer

चमोलीः कुछ घंटों की बारिश से ही फटा बादल, गांव में पसरा मातम, ग्रामीणों को बड़े अधिकारियों का इंतजार

Mon, 03 Jun 2019 10:48 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्णप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्णप्रयाग Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 03 Jun 2019 10:48 AM IST
विज्ञापन
cloud burst in chamoli lambagadh villagers waiting for officer
अमर उजाला

चमोली जिले के लामबगड़ (गैरसैंण) में रविवार शाम को बादल फटने की घटना के बाद ग्रामीण सोमवार को भी सहमे दिखे। यहां चारों तरफ सन्नाटा और खामोशी पसरी हुई है। हादसे में मृतक बादर सिंह के परिवार सहित पूरा गांव शोकाकुल है। सुबह होते ही लोग अपने बर्बाद खेत-खलिहानों को निहारते दिखे। प्रशासन और पुलिस की टीम गांव में प्रभावितों की सहायता के लिए पहुंच गई।

विज्ञापन


चमोली जिले की डीएम स्वाति एस भदौरिया ने सुबह आज सुबह गोपेश्वर से गैरसैंण के लिए प्रस्थान किया। उन्होंने कहा कि प्रभावितों को नियमानुसार हर संभव मदद पहुंचाई जाएगी। उधर, पीडब्ल्यूडी की मशीनें मार्ग खोलने के लिए पहुंच गईं हैं। लामबगड़ क्षेत्र में इंटरनेट नहीं चल रहा है। दूरसंचार सेवाएं भी ठप पड़ी हैं। लोग डीएम सहित अन्य बड़े अधिकारियों के आने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

 

गैरसैण के लामबगड़ में फटा बादल, एक की मौत 

रविवार को दोपहर शाम चमोली जिले में हुई बारिश के दौरान गैरसैंण ब्लॉक के लामबगड़ गांव के शीर्ष पर बादल फटने से भारी तबाही हो गई। यहां गांव की कई नाली कृषि भूमि सहित गांव को यातायात से जोड़ने वाली सडक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

वहीं ग्रामीणों के अनुसार गांव के व्यक्ति भी घटना के बाद से लापता बताया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन की ओर आपदा राहत एवं बचाव टीम के साथ ही तहसील प्रशासन की टीम को भी मौके के लिये रवाना किया गया। रविवार को अपराहन करीब 3 बजे लामबगड़ गांव के बांजा जंगल धार खर्क के समीप गोंगनाणी गधेरे में बादल फटने से भारी मात्रा में पानी और मलबा गांव के ओर आने से गंगनहर, लामबगड, रामगडेरी, बिष्ट बांखली, नेगी बांखली गांवों में भारी तबाही हो गई।

मलबे में दबने से दर्दनाक मौत

यहां लामबगड़ गांव के बादर सिंह की मलबे में दबने से दर्दनाक मौत हो गई। खोजबीन के दौरान ग्रामीणों को बादर सिंह का शव घटना स्थल से 300 मीटर की दूरी पर मलबे में दबा हुआ मिला। साथ ही क्षेत्र के पांच गांवों की सैकड़ों नाली भूमि भी मलबे में दफन हो गई है।

जबकि गांवों को यातयात से जोड़ने वाली चौखुटिया सड़क अवरुद्ध हो गई है। वहीं रामगडेरी गांव के रामसिंह की गौशाला भी क्षतिग्रस्त हो गई है। साथ यहां रामगडेरी गांव को बाहरी क्षेत्र से जोड़ने के लिये रामगधेरे पर बनी पैदल पुलिया बह गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed