फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   closing of badrinath dham yatra.

27 नवंबर को बंद होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

Sat, 04 Oct 2014 08:27 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 04 Oct 2014 08:27 AM IST
विज्ञापन
closing of badrinath dham yatra.

श्री बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए 27 नवंबर को शाम 3 बजकर 35 मिनट पर बंद हो जाएंगे। 23 नवंबर से बदरीनाथ में पंचक पूजा शुरू होगी। इस दिन से धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है।

विज्ञापन


विजयदशमी पर्व पर बदरीनाथधाम परिसर में सुबह 11 बजे से शुरू हुई बैठक में धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने पंचांग से तिथि निकाली।

बदरीनाथ के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, रावल ईश्वरन नंबूदरी, बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की उपाध्यक्ष मधु भट्ट और मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह ने बताया कि 27 नवंबर को शीतकाल में छह माह तक के लिए बदरीनाथ धाम के कपाट बंद हो जाएंगे। बैठक के दौरान वर्ष 2015-16 के लिए बदरीनाथ में हकहकूकधारियों को उत्तरदायित्व भी सौंपा गया।
विज्ञापन


धाम के आसपास के मंदिरों के 23 से होंगे कपाट बंद
23 नवंबर- श्री बदरीशपुरी में गणेश मंदिर के कपाट बंद।
24 नवंबर- आदि केदारेश्वर के कपाट बंद।
25 नवंबर- पूजा-अर्चना के बाद पवित्र खांडा पुस्तक होगी बंद।
26 नवंबर- बदरीनाथ मंदिर में माता लक्ष्मी का आह्वान।
(बदरीनाथ के कपाट खुलने और बंद होने के साथ ही इनके कपाट भी बंद होते हैं और खुलते हैं।

तीन दिन तक कराई जाएगी यात्रा

closing of badrinath dham yatra.

बुजुर्गों के दल में शामिल मोल्ठी के बख्तावर सिंह, रैदुल के कीरत सिंह, रैदुल की प्यारी देवी, सोबती देवी ने कहा कि सरकार की इस योजना की जितनी सराहना की जाए, वह कम है। इस योजना के लागू होने से पहली बार उन्हें निशुल्क बदरीनाथ धाम जाने का मौका मिल रहा है।

बुजुर्गों के इस दल में शामिल हैं 20 लोग
बुआखाल के खेपन सिंह, के सुंदर के गबर सिंह, धरम सिंह रावत ने कहा कि योजना में अन्य जिलों की भांति पौड़ी जिले के  बुजुर्गों के लिए तीन दिन की यात्रा कराई जानी चाहिए।

पर्यटन अधिकारी पीके गौतम ने बताया कि बुजुर्गों के इस दल में 20 लोग शामिल हैं। इनमें 9 महिलाएं है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पूजा-अर्चना के बाद दल पौड़ी लौट आएगा।

बदरीनाथ धाम में भी चला सफाई अभियान

closing of badrinath dham yatra.

स्वच्छता अभियान के तहत बदरीनाथ धाम में भी बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अधिकारी व कर्मचारियों और व्यापार संघ लंगासू के व्यापारियों ने सफाई अभियान चलाया।

बदरीनाथ बाजार से लेकर मंदिर परिसर तक सफाई
बीकेटीसी के सीईओ बीडी सिंह, मंदिर अधिकारी भूपेंद्र मैठाणी और विपिन तिवारी ने मंदिर परिसर में सफाई की। लंगासू के व्यापार संघ अध्यक्ष कैलाश खंडूरी के नेतृत्व में व्यापारियों और तीर्थयात्रियों ने बदरीनाथ बाजार से लेकर मंदिर परिसर तक सफाई की।

इसके साथ ही चकराता वन प्रभाग की कनासर रेंज के डीएफओ दिवाकर सिन्हा, वन दरोगा एसएन शर्मा सहित सभी वन ‌कर्मियों ने बढ़-चढ़ कर इस अभियान में हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed