{"_id":"79111367dcdbba591932fa86e38ee937","slug":"climate-change-in-uttarakhand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगामी दो दिन उत्तराखंड के मौसम में होंगे बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगामी दो दिन उत्तराखंड के मौसम में होंगे बदलाव
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 02 Mar 2016 08:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार मौसम शुष्क रहने के बीच राजधानी में पारा 29 डिग्री का आंकड़ा छू गया है। बीते पांच साल का रिकॉर्ड देखें तो दो मार्च का दिन बुधवार को सबसे गर्म साबित हुआ।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने हालांकि अभी पश्चिमी विक्षोभ की वजह से गर्मी से कुछ राहत के आसार जताए हैं। राजधानी में बारिश न होने का असर तापमान में लगातार पड़ रहा है।
बीते पांच साल में बुधवार का दिन सबसे गर्म साबित हुआ। हालांकि मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों में मौसम बदलाव की बात कही है।
विभाग ने बृहस्पतिवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में खास उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़, इन चार जिलों में हल्के बादल और हल्की बारिश की संभावना जताई है। कुछ ऊंचाई वाली जगहों पर हल्की बर्फ भी पड़ सकती है।
विज्ञापन
वहीं राजधानी में भी आंशिक बादल आ सकते हैं। दो मार्च 2011 को अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री, दो मार्च 2012 को 26.6 डिग्री, दो मार्च 2013 को 26.7 डिग्री, दो मार्च 2014 को 15.9 डिग्री और दो मार्च 2015 को 14.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था।
विज्ञापन
इसके मुकाबले बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान बढ़कर 29.1 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का हल्का असर राजधानी में भी देखने को मिल सकता है।
उन्होंने बताया कि राजधानी में बृहस्पतिवार को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। कुछ जगहों पर धुंध भी छाई रहेगी।
आने वाले दो तीन दिन राजधानी में पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा। अनुमान जताया जा रहा है कि छह मार्च को राजधानी में हल्की बारिश भी हो सकती है।
दो मार्च के तापमान का पिछला रिकॉर्ड
2011 - 23.4 डिग्री
2012 - 26.6 डिग्री
2013 - 26.7 डिग्री
2014 - 15.9 डिग्री
2015 - 14.8 डिग्री