फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Clash with women of police and CISF for bringing fodder leaves from dumping zone

Controversy: पुलिस और सीआईएसएफ की महिलाओं से झड़प, चारा-पत्ती के गठ्ठर छीने, वाहन में बिठाकर थाने ले आई

Mon, 18 Jul 2022 09:27 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर/जोशीमठ।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर/जोशीमठ। Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 18 Jul 2022 09:27 AM IST
सार

गांव की तीन महिलाएं और एक पुरुष चारा पत्ती लेकर आ रहे थे। हाईवे पर आने पर उन्हें सीआईएसएफ और पुलिस के जवानों ने रोक लिया। जवानों ने चारों को वाहन में बैठने के लिए कहा, जिसके बाद उनमें विवाद हो गया। जवानों ने उनसे जबरन चारा पत्ती के गठ्ठर छीने और उनको जोशीमठ थाने लाया गया।

विज्ञापन
Clash with women of police and CISF for bringing fodder leaves from dumping zone
पुलिस और सीआईएसएफ की महिलाओं से झड़प - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीएचडीसी की पीपलकोटी विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना के डंपिंग जोन से चारा पत्ती लेकर आ रही महिलाओं की पुलिस और सीआईएसएफ की महिला जवानों से तीखी झड़प हुई। पुलिस ने डंपिंग जोन को प्रतिबंधित बताते हुए यहां से चारा पत्ती न लेने को कहा जबकि महिलाओं ने कहा कि यह उनकी चारापत्ती की भूमि है और यहीं से लेकर जाएंगे। जवानों ने चारों महिलाओं से जबरन चारा पत्ती के गठ्ठर छीन लिए।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस महिलाओं को जबरन वाहन में बिठाकर जोशीमठ थाने लेकर ले आई और चालान करने के बाद उन्हें छोड़ दिया। दरअसल, टीएचडीसी की ओर से हेलंग के पास राजस्व भूमि को डंपिंग जोन बनाया गया है। यहां पर जमीन का समतलीकरण करने के बाद उसमें कई निर्माण कार्य प्रस्तावित हैं, जिसका हेलंग गांव के कुछ परिवार विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह उनकी गौचर और चारा पत्ती की भूमि है।
विज्ञापन


15 जुलाई को गांव की तीन महिलाएं और एक पुरुष इस जगह से चारा पत्ती लेकर आ रहे थे। हाईवे पर आने पर उन्हें सीआईएसएफ और पुलिस के जवानों ने रोक लिया। जवानों ने चारों को वाहन में बैठने के लिए कहा, जिसके बाद उनमें विवाद हो गया। जवानों ने उनसे जबरन चारा पत्ती के गठ्ठर छीने और उनको जोशीमठ थाने लाया गया, जिसमें मंदोधरी देवी, लीला देवी, संगीता भंडारी और विपिन भंडारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

250-250 रुपये का चालान कर छोड़ा

महिलाओं का आरोप है कि उनको जबरन छह घंटे तक पुलिस वाहन और थाने में बिठाने के बाद 250-250 रुपये का चालान कर छोड़ा गया। उनका कहना है कि इस जमीन से वह मवेशियों के लिए चारा पत्ती लेकर आते हैं। उन्होंने चारा पत्ती और मवेशियों के  चरने के लिए उपयुक्त स्थान चिह्नित करने की मांग की। बता दें कि एक बुजुर्ग महिला के पीठ से चारापत्ती के गठ्ठर को उतारने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद से मामला तूल पकड़ने लगा। 

ये भी पढ़ें...President Election: राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज उत्तराखंड विधानसभा में 70 विधायक करेंगे मतदान

हेलंग में कुछ परिवारों की ओर से सरकारी भूमि पर कब्जा किया गया है। यहां खेल मैदान और अन्य विकास योजनाओं का निर्माण प्रस्तावित है। निर्माण कार्य के दौरान ये महिलाएं चारापत्ती लेने गई थीं। शांति व्यवस्था बनाने के लिए उन्हें वाहन से थाने में लाया गया। उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया गया। - विजय भारती, थानाध्यक्ष, जोशीमठ, चमोली

Uttarakhand: पुलिस और सीआईएसएफ की महिलाओं से झड़प, चारापत्ती के गठ्ठर छीने, वाहन में बिठाकर थाने ले आई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed