Dehradun: जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर टैक्सी चालकों का हंगामा, सीआईएसएफ जवानों के मारपीट और अभद्रता करने पर भड़के
टैक्सी चालकों ने एकत्रित होकर एयरपोर्ट के पास जमकर हंगामा काटा। सीआईएसएफ जवानों की बदसलूकी से नाराज टैक्सी चालकों का गुस्सा शांत करने के लिए जौलीग्रांट पुलिस चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराने की कोशिश की।
विस्तार
जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ जवानों द्वारा टैक्सी चालक से मारपीट करने पर टैक्सी चालकों ने हंगामा कर दिया। एयरपोर्ट टैक्सी समिति के अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भारती ने बताया कि एक चालक ने प्राइवेट टैक्सी चालक से पूछताछ की तो सीआईएसएफ के जवान भड़क उठे और अभद्र व्यवहार करने लगे।
एयरपोर्ट टैक्सी समिति के अध्यक्ष ने बताया कि आरोप है कि उन्होंने स्थानीय टैक्सी चालक से मारपीट बदसलूकी की। इसके बाद टैक्सी चालकों ने एकत्रित होकर एयरपोर्ट के पास जमकर हंगामा काटा। सूचना मिलने पर जौलीग्रांट पुलिस चौकी प्रभारी उत्तम रमोला मौके पर पहुंचे और समझाने का प्रयास करने लगे।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: दिवाली पर जमकर आतिशबाजी से खतरनाक हुई राजधानी देहरादून की आबोहवा, 300 पहुंचा एयर क्वालिटी इंडेक्स
टैक्सी चालकों का कहना था कि सीआईएसएफ के जवानों को बर्खास्त किया जाए। उचित कार्रवाई की मांग को लेकर वह अड़े रहे। इस दौरान उन्होंने टैक्सियों का संचालन बंद रखा।