फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chinook helicopter will be available in September to deliver construction material Kedarnath Dham Uttarakhand

Kedarnath: धाम में निर्माण सामग्री पहुंचाने के लिए सितंबर में उपलब्ध होगा चिनूक हेलिकॉप्टर, सीएस ने ली बैठक

Fri, 11 Aug 2023 01:26 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 11 Aug 2023 01:26 PM IST
सार

मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण और बदरीनाथ मास्टर प्लान के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने संबंधित विभागों के अधिकारियों समेत बदरीनाथ व केदारनाथ में कार्य कर रहे ठेकेदारों के साथ प्रत्येक कार्य के संबंध में विस्तार से चर्चा की।

विज्ञापन
Chinook helicopter will be available in September to deliver construction material Kedarnath Dham Uttarakhand
सेना का चिनूक हेलीकॉप्टर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केदारनाथ पुनर्निर्माण योजना के तहत चल रहे कार्यों के लिए निर्माण सामग्री पहुंचाने को सितंबर माह के सप्ताह तक सेना का चिनूक हेलिकॉप्टर उपलब्ध होगा। निर्माण कार्य की सामग्री इसी के जरिये पहुंचाई जाएगी। मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने केदारनाथ धाम में श्रमिकों के लिए अलाव और हीटर की व्यवस्था करने का ठेकेदारों को निर्देश दिए।

विज्ञापन

 

बृहस्पतिवार को सचिवालय स्थित सभागार में मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण और बदरीनाथ मास्टर प्लान के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने संबंधित विभागों के अधिकारियों समेत बदरीनाथ व केदारनाथ में कार्य कर रहे ठेकेदारों के साथ प्रत्येक कार्य के संबंध में विस्तार से चर्चा की।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...डेंगू का बढ़ा डंक: सरकारी अस्पतालों में इलाज हुआ महंगा, सिंगल डोनर प्लेटलेट्स की बढ़ी मांग, इतना होगा खर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भौगोलिक परिस्थितियों व मौसम के खराब होने के कारण कार्य किया जाना आसान नहीं है, लेकिन जो काम किए जा सकते हैं उन्हें जरूर किया जाए। तैयार भवनों के भीतर शेष कार्यों को समय से शुरू किया जाए। बैठक में सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे, सचिव लोक निर्माण विभाग डॉ. पंकज कुमार पांडेय समेत चमोली व रुद्रप्रयाग जिले के डीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed