{"_id":"677ecd85331d67e58e02577e","slug":"chinese-manjha-is-sharp-like-a-blade-do-not-use-it-dehradun-news-c-5-1-drn1031-589645-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chinese manjha: पतंगबाजी करते समय रखें ध्यान...ब्लेड की तरह धारदार होता है चीनी मांझा, न करें प्रयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chinese manjha: पतंगबाजी करते समय रखें ध्यान...ब्लेड की तरह धारदार होता है चीनी मांझा, न करें प्रयोग
Thu, 09 Jan 2025 06:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 06:38 PM IST
सार
बाजार में तवा पतंग, अध्धी, पौनी और कपड़ी की पतंगों की बड़े पैमाने पर खरीदारी की जा रही है। जबकि मांझे को लेकर दुकानदार सादे और इंडियन मांझे की बिक्री तक ही सीमित हैं। चीनी मांझा बाजारों से पूरी तरह से गायब दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
चाइनीज मांझा
- फोटो : iStock
विस्तार
पतंगबाजी करते समय जागरूकता और समझदारी ही आपको पर्व मनाने के आनंद को बढ़ा सकती है। विशेषकर चीनी मांझे के प्रयोग से दूरी आपने के त्योहार को उत्साहित ओर आनंदित बना देगी। खासकर बच्चों को चीनी मांझे के प्रयोग से दूर रखें। चीनी मांझा ब्लेड की तरह धारदार होता है। इस मांझे से पतंग उड़ाने में खुद को और अन्य लोगों को भी जान का जोखिम होता है। इसलिए चीनी मांझे की बिक्री करने वाले दुकानदारों की सूचना देकर जुर्माने के साथ ही कठोर कार्रवाई की मुहिम को मजबूती प्रदान करें।
विज्ञापन
पतंग की खरीद और बिक्री को लेकर बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। लोहड़ी और मकर सक्रांति पर्व के उपलक्ष्य में लोग बड़ी संख्या में पतंगों की खरीदारी कर रहे हैं। वहीं दुकानों पर बच्चों से लेकर युवाओं की रोज खूब भीड़ लग रही है। धामावाला बाजार में पतंग विक्रेताओं के यहां पर विभिन्न रंग-बिरंगी पतंगों की जमकर खरीदारी हो रही है।
विज्ञापन
बाजार में तवा पतंग, अध्धी, पौनी और कपड़ी की पतंगों की बड़े पैमाने पर खरीदारी की जा रही है। जबकि मांझे को लेकर दुकानदार सादे और इंडियन मांझे की बिक्री तक ही सीमित हैं। चीनी मांझा बाजारों से पूरी तरह से गायब दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
Roorkee: चीनी मांझे से नहीं थम रहे हादसे...बुजुर्ग और बच्चा हुआ घायल, दोनों पहुंचे अस्पताल
हालांकि लोगों और दुकानदारों की जागरूकता के कारण भी इसकी खरीदारी पर ब्रेक लगा है। सादे धागे की 50 मीटर की रील पांच रुपये और इंडियन मांझे एक हजार गज की रील 150 से 200 रुपये तक बाजार में बिक रही है।
चीनी मांझे की बजाय लोगों को सादे धागे और इंडियन मांझे का प्रयोग करना चाहिए। ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न होने पाए। साथ ही चीनी मांझे की बिक्री और खरीदारी करने वालों पर जुर्माने के साथ ही कठोर कार्रवाई की जाए।
-अजीत नेगी
चीनी मांझे पर प्रतिबंध लगना चाहिए। माता-पिता को अपने बच्चों को इसकी खरीदारी न करने के बारे में जागरूक करना चाहिए।
-संजय भाटिया
चीनी मांझा कब किसी के साथ हादसे का कारण बन जाए कुछ पता नहीं। इस पर रोक लगना जरूरी है। चीनी मांझे का प्रयोग न करने के लिए समाज को जागरूक करना बेहद जरूरी है।
- विक्की खन्ना