फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Children showed talent in competitions

प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Mon, 30 Sep 2019 02:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
Children showed talent in competitions
प्रजापति सामाजिक संस्‍था व देहरादून कॉलेज ऑफ आर्ट की ओर से गांधी इंटर कॉलेज में आयोजित सामान्य ज?
प्रजापति सामाजिक संस्था की ओर से रविवार को जिले में तीन केंद्रों पर चित्रकला, निबंध एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दून, ऋषिकेश व विकासनगर में अलग-अलग वर्गों में हुई प्रतियोगिताओं में सैकड़ों बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

संस्था के सचिव चंद्रपाल एडवोकेट व उपसचिव सुधीर आर्य ने बताया कि दून में डिस्पेंसरी रोड स्थित गांधी इंटर कॉलेज, विकासनगर में महावीर जैन सरस्वती शिशु मंदिर और ऋषिकेश में भरत मंदिर इंटर कॉलेज में यह प्रतियोगिताएं हुईं। जिनमें जिलेभर के सैकड़ों बच्चों ने प्रतिभाग किया। देहरादून कॉलेज ऑफ आर्ट के सौजन्य से प्रथम तीन स्थानों पर आने वाले बच्चों को पांच हजार रुपये तक की छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसके अलावा कई सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन

संगठन सचिव अनिल कुमार वर्मा, नरेंद्र सिंह, संत कृृपाल प्रजापति, भृगुनाथ पंडित, सुभाष चंद्र, विकास आर्य, संदीप प्रजापति, सुशांत आर्य, मुस्कान आर्य, आर्किटेक्ट रूपा प्रजापति ने सहयोग दिया। ऋषिकेश में उपसचिव सोतीराम प्रजापति, दीपक प्रजापति, नवीन कुमार, हरिशंकर प्रजापति, सुनीता प्रजापति, मोनिका प्रजापति, प्रिया प्रजापति, शालिनी प्रजापति, मुन्नू प्रजापति आदि का सहयोग रहा। जबकि विकासनगर में अनंत मेहरा का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed