फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Children scorched by current due to water line

पानी की लाइन की वजह से करंट से झुलसे बच्चे

Thu, 26 May 2022 01:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Children scorched by current due to water line
बनियावाला के सेवली रोड स्थित शेर सिंह बिष्ट के दो बच्चों के करंट से झुलसने के मामले में पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) के अधिकारियों ने जांच की। जांच के बाद प्राथमिक रिपोर्ट शासन और वसंत विहार पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन

पिटकुल के मीडिया प्रभारी प्रवीन टंडन ने बताया कि शेर सिंह बिष्ट ने पिटकुल की लाइन के नजदीक मकान का निर्माण किया था, जिस पर पिछले साल 27 मई को उन्हें पिटकुल ने नोटिस जारी किया था। उन्हें कहा गया था कि वह मानकों के हिसाब से बिजली लाइन से दूरी सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि जांच में पाया गया है कि दोनों बच्चे छत पर पानी से खेल रहे थे। इस बीच बिजली चली गई। बिजली आई तो तेज धार निकली जो कि ऊपर से गुजर रही 132 केवी माजरा-झाझरा लाइन की जद में आ गई। इस वजह से दोनों बच्चे झुलस गए। मामले की रिपोर्ट विद्युत निरीक्षक उत्तराखंड शासन और वसंत विहार पुलिस को सौंप दी गई है। उन्होंने बताया कि अब शासन से विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण घटना से पीड़ित परिवार के प्रति संवेदनाएं भी व्यक्त कीं।
विज्ञापन

निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन
पिटकुल मुख्यालय में बुधवार को कनिष्क सर्जिकल एंड सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें इसमें 155 कर्मचारियों ने निशुल्क जांच कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed