{"_id":"ebda991d2bd83ad8b7e858b47bb51c3f","slug":"chief-minister-visit-kedarnath","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारघाटी में मुख्यमंत्री रावत का तूफानी दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारघाटी में मुख्यमंत्री रावत का तूफानी दौरा
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 25 Apr 2014 11:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारधाम यात्रा की तैयारी अब मुख्य सचिव सुभाष कुमार खुद लेंगे। मुख्य सचिव शुक्रवार को केदारनाथ के लिए रवाना होंगे और तीन दिन तक संबंधित क्षेत्रों का दौरा कर हालात परखेंगे।
विज्ञापन
मुख्य सचिव करेंगे यात्रा मार्ग का दौरा
दूसरी ओर मुख्यमंत्री हरीश रावत भी शुक्रवार को अगस्त्यमुनि और आसपास के क्षेत्रों में जनसभाओं में व्यस्त रहेंगे। मुख्य सचिव के मुताबिक शुक्रवार को सुबह आठ बजे मुख्य सचिव हैलीकॉप्टर से केदारनाथ जाएंगे।
विज्ञापन
लिंचौली हैलीपैड से केदारनाथ तक सीएस पैदल जाएंगे और सड़क और अन्य सुविधाओं का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद सीएस सड़क मार्ग से बदरीनाथ जाकर यात्रा की तैयारी का जायजा लेंगे।
विज्ञापन
मुख्य सचिव का यह तीन दिन का कार्यक्रम है और इस दौरान वे पुनर्निर्माण में लगी एजेंसियों के अधिकारियों से भी बात करेंगे।
दूसरी ओर शुक्रवार को ही मुख्यमंत्री हरीश रावत भी केदारघाटी में होंगे। तूफानी दौरे में रावत अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ, गौचर, कर्णप्रयाग आदि स्थानों में आयोजित जनसभाओं में शामिल होंगे।
सीएम के साथ हुई प्रभारी की बातचीत
देर रात प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला और मुख्यमंत्री हरीश रावत के बीच भी कांग्रेस के चुनावी अभियान को लेकर बातचीत हुई।
राजपुर रोड स्थित एक होटल में हुई बातचीत में सहप्रभारी संजय कपूर, लाल सिंह और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य भी शामिल हुए। करीब आधे घंटे की इस बैठक में चुनाव को लेकर मंथन हुआ।
प्रभारी ने चुनाव अभियान को गति देने के लिए सभी कांग्रेस नेताओं को साथ में लेने पर जोर दिया। बैठक में स्टार प्रचारकों चुनावी जनसभाओं का स्थान और समय तय करने को लेकर भी बातची त हुई।
पार्षदों से की सीएम ने बातचीत
चुनावी अभियान के सिलसिले में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस पार्षदों और कांग्रेस के टिहरी संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी साकेत बहुगुणा से भी बातचीत की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की जिम्मेदार इकाई होने के नाते पार्षदों को भी विकास के माडल पर सोचना चाहिए। बैठक में राजपुर विधायक राजकुमार, कांग्रेस पार्षद और अन्य कई कांग्रेसी शामिल थे।