{"_id":"5a0b53484f1c1b6f548bd29e","slug":"chief-minister-trivendra-singh-rawat-told-about-doctors-in-mountain-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ में बेहतर स्वाथ्य सुविधाओं के लिए जल्द भेजे जाएंगे 170 डॉक्टर : सीएम त्रिवेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ में बेहतर स्वाथ्य सुविधाओं के लिए जल्द भेजे जाएंगे 170 डॉक्टर : सीएम त्रिवेंद्र
ब्यूरो/अमर उजाला, गौचर/अगस्त्यमुनि
Updated Wed, 15 Nov 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने के लिए सरकार ने 203 डॉक्टरों की नियुक्ति की है। इसमें से 170 डॉक्टरों ने ज्वॉइन भी कर लिया है जिन्हें जल्द पहाड़ के अस्पतालों में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
सीएम मंगलवार को गौचर में 67वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले का उद्घाटन करने के बाद समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौैरान उन्होंने चमोली जिले के लिए 46 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि प्रदेश के महाविद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती के लिए सभी प्राचार्यों को निर्देशित किया गया है तथा महाविद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का बीमा भी सरकार कराएगी।
विज्ञापन
उधर, अगस्त्यमुनि में भी सीएम ने 81 लाख की लागत से बने सामुदायिक भवन का लोकार्पण तथा 191.75 लाख की योजनाओं का शिलान्यास किया। यहां मुख्यमंत्री ने कहा कि गौरीकुंड के तप्तकुंड को वैज्ञानिक तरीके से विकसित किया जाएगा।
केदारनाथ यात्रा को सुलभ और सुरक्षित बनाने के साथ ही यात्रा पड़ावों पर जरूरी सुविधाओं को विकसित करने की बात भी सीएम ने कही। उन्होंने विजयनगर पुल के निर्माण के लिए जरूरी धन जल्द जारी करने का भरोसा भी दिलाया। उन्होंने कहा कि सरकार कोटेश्वर में स्थित माधवाश्रम अस्पताल को शीघ्र अपने अधीन लेगी।