{"_id":"653eaa1870faae370f0c6b24","slug":"chief-minister-pushkar-singh-dhami-listened-to-the-106th-dehradun-news-c-5-1-drn1030-277080-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: वोकल फॉर लोकल की दिशा में आगे बढ़ने के लिए सभी करें प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: वोकल फॉर लोकल की दिशा में आगे बढ़ने के लिए सभी करें प्रयास
विज्ञापन
I- मुख्यमंत्री ने ब्रह्मपुरी में सुनीं प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम का 106वां संस्करणI
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ब्रह्मपुरी, पटेलनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम का 106वां संस्करण सुना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम सभी को अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए त्योहारों के सीजन में स्थानीय उत्पादों को जरूर खरीदें। वोकल फॉर लोकल की दिशा में आगे बढ़ने के लिए सबको प्रयास करने होंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के अभी तक के नौ साल के कार्यकाल में देश ने हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति की है। गरीबों के लिए जन-धन खाते खोलने, गरीबों के लिए आवास निर्माण, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, हर घर नल और घर घर जल योजना, शौचालयों के निर्माण, स्वचछता से संबंधित अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। शिक्षा और महिला सशक्तीकरण की दिशा में अनेक कार्य हुए हैं। समाज के हर वर्ग के लोगों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं आगे बढ़ाई जा रही हैं। कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि सरकार की ओर से चलाई जा रही सभी योजनाओं का समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों तक पूरा लाभ मिले। इसके लिए विभिन्न माध्यमों से योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रह्मपुरी पटेलनगर क्षेत्र में जीजीआईसी ब्रह्मपुरी की बिल्डिंग, आंबेडकर भवन एवं स्वास्थ्य केंद्र के लिए आंकलन कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
इस अवसर पर विधायक विनोद चमोली, मेयर सुनील उनियाल गामा, रेशम फेडरेशन बोर्ड के अध्यक्ष अजीत सिंह, अध्यक्ष कृषि उत्पादन एवं विपणन बोर्ड (मंडी) श्री अनिल डब्बू, पार्षद सतीश कश्यप आदि मौजूद रहे।