फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chief Minister Pushkar Singh Dhami gave instructions to officer, said – there should be 24 hours electricity in all four Dhams

चारों धामों में रहनी चाहिए 24 घंटे बिजली: एक्शन में सीएम धामी, अधिकारियों को यात्रा के लिए पुख्ता व्यवस्थाएं करने के निर्देश

Fri, 01 Apr 2022 02:54 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 01 Apr 2022 02:54 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा, चारधाम यात्रा सुरक्षित और सुविधाजनक होनी चाहिए। उन्होंने यात्रा प्रबंधन में टेक्नोलॉजी का बेहतर उपयोग करने के लिए कहा।

विज्ञापन
Chief Minister Pushkar Singh Dhami gave instructions to officer, said – there should be 24 hours electricity in all four Dhams
pushkar singh dhami - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार तीन मई से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा की तैयारियों में जुट गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में उच्चाधिकारियों के साथ चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चारों धामों में 24 घंटे बिजली उपलब्ध रहनी चाहिए। चारधाम यात्रा सुरक्षित और सुविधाजनक होनी चाहिए।

विज्ञापन


इस बार यात्रा में अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावनाओं को देखते हुए पुख्ता व्यवस्थाएं की जाएं। बैठक में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज भी उपस्थित रहे।मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा के माध्यम से देश-विदेश में अतिथि देवो भव: का संदेश जाना चाहिए। कोरोना संक्रमण थमने से इस साल चारधाम यात्रा में अधिक तीर्थ यात्रियों के आने की उम्मीद है। यात्रा के लिए समय पर सभी इंतजाम किए जाए। जिससे तीर्थ यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन


सीएम ने प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग को यात्रा मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर सभी आवश्यक सुधार कार्य यात्रा शुरू होने से पहले करने के निर्देश दिए। साथ ही जिलाधिकारियों को भी यात्रा मार्गों पर कार्यों की प्रगति की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए। मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति में तत्काल खोलने के लिए जरूरी मशीनों की व्यवस्था व कर्मचारियों की तैनाती की जाए। जेसीबी मशीनों की ट्रेकिंग के लिए उन्हें जीपीएस से जोड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड मौसम: चारों धामों में गर्मी का सितम, बदरीनाथ धाम हो चुका बर्फविहीन, केदारनाथ परिसर से भी गायब हुई बर्फ

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग से मार्गों पर कहीं भी मलबा या कचरा न रहे।सीएम धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा प्रबंधन में टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जाए। यातायात प्रबंधन व संचालन के लिए ड्रोन का भी प्रयोग किया जाए। चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया जाए। जिस पर यात्रा से संबंधित हर प्रकार की जानकारी दी जाए। 

यात्रा मार्गों पर उपलब्ध हो पार्किंग सुविधा

मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा मार्गों पर जगह-जगह पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। डायवर्जन और वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था भी की जाए। यात्रा मार्गों पर जाने वाली बसों व टैक्सियों की फिटनेस की जांच सुनिश्चित हो। यात्रा मार्ग पर तैनात किए जाने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि नियमों का पालन कराने में यात्रियों व श्रद्धालुओं के साथ विनम्रतापूर्वक व्यवहार हो। एक बार एंट्री प्वाइंट पर वाहनों की चेकिंग होने के बाद बार-बार चेकिंग कर यात्रियों को परेशान न किया जाए। 

चारधामों में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति
सीएम ने कहा कि यात्रा शुरू होने से पहले बदरीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री व गंगोत्री समेत हेमकुंड साहिब में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति के साथ यात्रा मार्गों पर लाइटों की व्यवस्था की जाए। इसके अलावा यात्रा मार्गों पर डॉक्टरों की तैनाती करने के साथ ही एयर एंबुलेंस की व्यवस्था हो। यात्रा मार्ग पर रेट लिस्ट के निर्धारण के साथ ही मिलावटखोरी को रोकने के लिए नियमित चेकिंग अभियान चलाया जाए। 

ये रहे बैठक में मौजूद 
विधायक शैलारानी रावत, सुरेश सिंह चौहान, संजय डोभाल, दुर्गेश लाल, बदरी केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय, मुख्य सचिव डा. एसएस संधु, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, आनंद बर्द्धन, डीजीपी अशोक कुमार, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव दिलीप जावलकर, नितेश झा, डा. पंकज कुमार पांडेय, शैलेश बगोली, एसए मुरुगेशन, आयुक्त गढ़वाल सुशील कुमार व संबंधित जिलों के डीएम मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed