मुख्य चुनाव आयुक्त बोले, जीआईएस पर आधारित होंगे देश में अगले लोकसभा चुनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि देश में अगले लोकसभा चुनाव जियोग्राफिक इंफोमेटिक सिस्टम (जीआईएस) पर आधारित होंगे। शनिवार को अल्मोड़ा में हुई बैठक में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने सीईसी को बताया कि अल्मोड़ा जिले में 2019 के लोकसभा चुनाव जीआईएस पर आधारित कराए गए।
सीईसी ने इसके लिए मंडलायुक्त, डीएम और अन्य अधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि अगले लोकसभा चुनाव पूरे देश में जीआईएस पर आधारित कराए जाएंगे। इसके लिए अल्मोड़ा के जीआईएस आधारित निर्वाचन को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लिया गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि इस संबंध में जल्द ही दिल्ली में उनकी अध्यक्षता में बैठक आयोजित की जाएगी।
मुख्य चुनाव आयुक्त शुक्रवार को अल्मोड़ा पहुंचे और उन्होंने राज्य की मुख्य चुनाव अधिकारी सौजन्या सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने सीईसी अरोड़ा को हाल में हुए लोकसभा चुनावों के बारे में जानकारी दी कि जिले के सभी 876 पोलिंग बूथों की अक्षांश और देशांतर रेखाएं इंगित करने के साथ ही पूरा विवरण दर्ज किया गया था।
समस्त पोलिंग बूथों में उपलब्ध सभी सुविधाओं का भी डाटाबेस तैयार किया गया था। समस्त विधान सभाओं की मैपिंग की गई थी। सीईसी ने इस प्रक्रिया को काफी उपयोगी बताते हुए प्रदेश के मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह से फोन पर वार्ता करके इस काम को समय पर पूरा करवाने के निर्देश दिए।
बैठक में उप निर्वाचन आयुक्त संदीप सक्सेना, मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी ददन पाल, सीडीओ मनुज गोयल, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तु दास, अपर जिला अधिकारी बीएल फिरमाल, प्रशिक्षु आईएएस विशाल मिश्रा, उप जिला अधिकारी मोनिका, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी राजेश तिवारी, आबकारी अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी, अमित लांबा, उमाशंकर नेगी, विनोद राठौर आदि मौजूद रहे।