फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   chief election commissioner in dehradun on wednesday.

मुख्य निर्वाचन आयुक्त आज आएंगे देहरादून, चुनावी तैयारियों पर होगी चर्चा

Wed, 02 Nov 2016 02:43 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 02 Nov 2016 02:43 AM IST
विज्ञापन
chief election commissioner in dehradun on wednesday.
नसीम जैदी - फोटो : PTI

विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त नसीम जैदी दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को देहरादून पहुंच रहे हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी राधा रतूड़ी ने बताया कि जैदी देहरादून पहुंचने के बाद दोपहर 1:15 से लेकर 2:15 बजे तक राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रायशुमारी करेंगे।

विज्ञापन


उसके बाद 3:15 बजे से शाम 4:30 बजे तक मुख्य निर्वाचन अधिकारी और नोडल पुलिस अधिकारी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से संबंधित प्रस्तुतीकरण उनके सामने देंगे। इसके बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त 4:30 बजे से शाम छह बजे तक गांधी पार्क में राज्य मतदाता महोत्सव का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन


जैदी 6:30 बजे से रात 7:30 बजे तक आयकर, इक्साइज, परिवहन, लोक निर्माण, ऊर्जा समेत कई विभागों के अफसरों की बैठक लेंगे। रतूड़ी ने बताया कि दौरे के दूसरे दिन वह सभी जिलाधिकारियों, पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे, जबकि इसके बाद वह मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह और पुलिस महानिदेशक एमए गणपति से मुलाकात कर चुनावी तैयारियों पर चर्चा करेंगे और इसके बाद वे मीडिया कर्मियों से भी रूबरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर मुख्य निर्वाचन आयुक्त के दौरे के मद्देनजर आयोग अफसरों के अलावा शासन, प्रशासन के अफसरों ने चुनाव से जुड़ी तमाम अहम जानकारियों को जुटाना शुरू कर कर दिया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी समेत सभी अफसर, कर्मचारी मंगलवार रात तक कागजातों को दुरुस्त करने में जुटे रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed