फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chibro Power station one machine closed for five month.

उत्तराखंड: छिबरो पॉवर प्लांट की एक मशीन पांच महीने के लिए बंद

Fri, 06 Jan 2017 09:18 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 06 Jan 2017 09:18 PM IST
विज्ञापन
Chibro Power station one machine closed for five month.
जल विद्युत परियोजना - फोटो : Demo Pic

यमुना वैली के छिबरो जल विद्युत गृह की एक मशीन पांच महीने के लिए बंद कर दी गई है। जल विद्युत निगम के अधिकारियों के मुताबिक, मशीनों के वार्षिक रखरखाव और मरम्मत के लिए विद्युत गृह की 60 मेगावाट की यूनिट नंबर-दो पर 12 मई तक के लिए शटडाउन लिया गया है।

विज्ञापन


उधर, शुक्रवार को भी केंद्रीय पूल और उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) के विद्युत गृहों से मांग की तुलना में कम बिजली मिली। इसकी भरपाई उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने इंडियन एनर्जी एक्सचेंज से अतिरिक्त बिजली खरीद कर की।
विज्ञापन


शुक्रवार को राज्य की विद्युत मांग तीन करोड़ 60 लाख 82 हजार यूनिट रही। जबकि, राज्य के विद्युत गृहों, केंद्रीय पूल सेक्टर और अन्य स्रोतों से कुल उपलब्धता तीन करोड़ 55 लाख 59 हजार यूनिट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपीसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) एवं प्रवक्ता पीसी ध्यानी ने दावा किया कि राज्य में कहीं भी बिजली कटौती नहीं की गई। ध्यानी ने बताया कि राज्य के जल विद्युत गृहों से कम बिजली मिलने के कारण यूपीसीएल ने राज्य में विद्युत कटौती रोकने के उद्देश्य से आज (शनिवार) के लिए इंडियन एनर्जी एक्सचेंज से 11.05 लाख यूनिट बिजली की खरीद की है।


यहां भी जमा कर सकते हैं बिजली बिल
विद्युत उपभोक्ता अपने बिजली बिल का भुगतान यूपीसीएल की वेबसाइट www.upcl.org पर ऑनलाइन भी कर सकते हैं। बिजली संबंधी किसी भी जानकारी या समस्या के समाधान के लिए यूपीसीएल के कस्टमर केयर टोल फ्री नंबर 1800-419-0405 पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed