{"_id":"806c75a4dff1ad8186b49bdc894109f6","slug":"cheating-in-ssc-examination-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएससी की परीक्षा में फिर लगी सेंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएससी की परीक्षा में फिर लगी सेंध
अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Mon, 11 Nov 2013 09:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार में कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की परीक्षा में फिर सेंध लगी। एसएससी की एलडीसी परीक्षा में हरिद्वार के तीन केंद्रों पर सात परीक्षार्थियों को मोबाइल से नकल करते पकड़ा गया।
विज्ञापन
बोलकर व मैसेज के जरिये मिल रहे थे जवाब
मोबाइल पर दूसरी तरफ से बोलकर व मैसेज के जरिये प्रश्नों के जवाब मिल रहे थे। नकलचियों से बरामद मोबाइल पर आ रही कॉल्स को रिसीव किया गया तो जिस तरह फटाफट उत्तर दिए गए, उससे लगता है कि दूसरी तरफ प्रश्नपत्र हाथ में था। इसके अलावा चार नकलची हल्द्वानी में भी पकड़े गए हैं।
विज्ञापन
पढ़ें, केदारनाथ: आपदा के विशेष पैकेज में लगा कट
विज्ञापन
हरिद्वार (पश्चिमी क्षेत्र) में कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की परीक्षा में बीस अक्तूबर को भी छह परीक्षार्थी हाईटेक तरीके से नकल करते पकड़े गए थे। रविवार को भी यही कहानी दोहराई गई। सरस्वती इंटर कॉलेज, रानीपुर के तीन परीक्षार्थियों के पास अंडरवियर में मोबाइल मिले।
परीक्षा के जोनल मजिस्ट्रेट डॉ. नरेश चौधरी ने बताया कि परीक्षार्थियों के मोबाइल जब्त कर उनकी ओएमआर सीट कब्जे में ले ली गई। म्यूनिसिपल इंटर कॉलेज में दो परीक्षार्थियों के पास मोबाइल मिले। ज्वालापुर इंटर कॉलेज में दो नकल करते पकड़े गए। इन दोनों के मोबाइल के मैसेज बॉक्स में प्रश्नों के उत्तर थे।
ओएमआर सीट सीज
पुलिस ने सभी की ओएमआर सीट सीज कर गिरोह के नेटवर्क की तलाश शुरू कर दी है। जुलाई में हरिद्वार में ही एक होटल से एसएससी की परीक्षा में व्हाट्स-अप से नकल कराते हुए छह लोगों के गैंग को पुलिस ने पकड़ा था। रविवार को पकडे़ गए सभी आरोपियों का पुलिस ने चालान कर दिया है।
पढ़ें, मोदी की रैली बनी जीवन-मरण का प्रश्न!
सभी नकलची यूपी, हरियाणा, दिल्ली के रहने वाले हैं। उधर हल्द्वानी में एमबी इंटर कॉलेज स्थित सेंटर में हरियाणा और यूपी के चार अभ्यर्थी नकल करते पकड़े गए, जिन्हें बाद में निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए क्लिक करें---