{"_id":"df809cb1058c625da1455542c055ccb8","slug":"cheap-vegetable-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी में इन 7 जगहों पर मिलेंगी सस्ती सब्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी में इन 7 जगहों पर मिलेंगी सस्ती सब्जियां
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 15 Nov 2013 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून में टमाटर के दाम थोक मंडी में 35 से 40 रुपए प्रति किलो तक है, लेकिन खुदरा बेचने वाले 60-80 रुपए किलो तक में बेच रहे हैं। प्याज 40-45 के थोक भावों के बावजूद 60-70 पहुंचा हुआ है। आलू भी अब इतरा रहा है।
विज्ञापन
16-18 के थोक मूल्य के बावजूद इसे 30-35 रुपए प्रति किलो पर बेचा जा रहा है। आलू, प्याज, टमाटर पर खुदरा वालों की इस ‘वसूली’ को रोकने के लिए आज से शहर में सात जगह काउंटर लगेंगे। शुक्रवार को डीएम बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने कृषि उत्पादन मंडी समिति सचिव को कीमतों पर नियंत्रण संबंधी निर्देश दिए।
विज्ञापन
प्याज 40 रुपए
इसी क्रम में यह तय किया गया। इन काउंटरों पर सस्ते आलू 16 रुपए प्रति किलो, जबकि प्याज 40 रुपए प्रति किलो के भाव पर मिलेगा। मंडी सचिव विजय प्रसाद थपलियाल के अनुसार टीम स्वयं जाकर काउंटरों का निरीक्षण करेगी कि वाकई काउंटरों का लाभ जनता तक पहुंच रहा है या नहीं। टमाटर के शीघ्र खराब होने की आशंका के चलते इसका काउंटर नहीं लगेगा।
विज्ञापन
नहीं सुधर रही क्रेटों की आवक की स्थिति
टमाटर की सर्वाधिक आवक हिमाचल के साथ ही मध्य प्रदेश के रतलाम और नासिक से होती है। फिलहाल, फसल खराब होने से आवक पर असर पड़ा है। पहले औसत रूप से 2200-2500 क्रेट पहुंचती थीं, अब 1800 क्रेट तक आ पा रही हैं। एक क्रेट में 20-22 किलो टमाटर आते हैं।
यहां लगेंगे काउंटर
जाखन
मोहकमपुर
रेसकोर्स
जोगीवाला
राजीव नगर
बल्लूपुर
करनपुर