{"_id":"579fa1f84f1c1b6f152b9707","slug":"chardham-yatra-stopped-four-hundred-kanwar-pilgrims-stranded","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारधाम यात्रा: गंगोत्री मार्ग में चार सौ कांवड़िये फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारधाम यात्रा: गंगोत्री मार्ग में चार सौ कांवड़िये फंसे
ब्यूरो/अमर उजाला, गढ़वाल
Updated Tue, 02 Aug 2016 10:24 AM IST
विज्ञापन
चारधाम यात्रा मार्ग बंद हैं।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को यात्रा मार्ग अवरुद्ध होने से चार धाम यात्रा प्रभावित रही है। रुद्रप्रयाग जिले में लगातार बारिश और चीरबासा में हो रहे भूस्खलन के कारण प्रशासन ने सोनप्रयाग व गौरीकुंड से केदारनाथ यात्रा का संचालन बंद कर दिया गया है। सोमवार सुबह से हो रही बारिश के कारण केदारनाथ यात्रा बंद रही।
विज्ञापन
चमोली जिले में लामबगड़ में अवरुद्ध बदरीनाथ हाईवे सोमवार को सुबह मात्र 45 मिनट के लिए खुला। इस दौरान बदरीनाथ धाम की ओर से फंसे करीब ढाई सौ बाइक सवार कांवड़ियों और तीर्थयात्रियों, आठ चौपहिया वाहनों और 32 अन्य तीर्थयात्रियों को सकुशल निकालकर उनके गंतव्य को भेजा गया। भारी बारिश से हाईवे फिर अवरुद्ध हो गया है।
विज्ञापन
उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री हाईवे पांचवें दिन भी अवरुद्ध रहा। रविवार रात को गंगनानी डेंजर जोन से कांवड़ियों के दोपहिया और जोखिम के साथ कुछेक चौपहिया वाहन निकालने के बाद से गंगोत्री हाईवे फिर बंद पड़ा है। अब भी करीब चार सौ कांवड़ यात्री गंगोत्री की ओर ही फंसे हुए हैं।
विज्ञापन