{"_id":"6a01323db5448a309e05fd09","slug":"chardham-yatra-plan-be-mindful-of-weather-rain-is-expected-on-may-12-and-13-orange-alert-uttarakhand-weather-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather: चारधाम यात्रा का बनाएं प्लान तो माैसम का रखें ध्यान, दो दिन बारिश के आसार, ऑरेंज अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather: चारधाम यात्रा का बनाएं प्लान तो माैसम का रखें ध्यान, दो दिन बारिश के आसार, ऑरेंज अलर्ट
Mon, 11 May 2026 07:09 AM IST
Renu Saklani
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Mon, 11 May 2026 07:09 AM IST
सार
चारधाम यात्रा का बनाएं प्लान तो माैसम का भी ध्यान रखें। मौसस विभाग की ओर से अगले दो दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
Uttarakhand
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौसम विभाग ने 12 व 13 मई को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके दृष्टिगत गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान मौसम की ताजा जानकारी जरूर प्राप्त करें।
विज्ञापन
पूरी सावधानी के साथ अपनी यात्रा की योजना बनाएं। आयुक्त ने कहा कि मौसम की संवेदनशीलता को देखते हुए 12 और 13 मई को यात्रा कार्यक्रम बनाते समय अतिरिक्त सतर्कता बरतें। यदि संभव हो तो मौसम सामान्य होने के बाद यात्रा करें। यात्रा के दौरान प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों के जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: ट्रैकिंग रूट पर पहाड़ की छानियां अब बनेंगी इको‑हट्स, पर्यटन और वन विभाग ने बनाई योजना
विज्ञापन
कहा कि राज्य सरकार चारधाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और सभी विभागों को आवश्यक तैयारियां व व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।