फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra Offline registration starts from today counters set up here including Haridwar-Rishikesh

Chardham Yatra 2025: ऑफलाइन पंजीकरण हुए शुरू, हरिद्वार-ऋषिकेश समेत इन जगहों पर लगे काउंटर पर पहुंचे लोग

Mon, 28 Apr 2025 02:16 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 28 Apr 2025 02:16 PM IST
सार

Chardham Yatra 2025: 30 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए आज से ऑफलाइन पंजीकरण शुरू हो गए हैं। अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। जबकि दो मई को केदारनाथ व चार मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे।

विज्ञापन
Chardham Yatra Offline registration starts from today counters set up here including Haridwar-Rishikesh
चारधाम यात्रा पंजीकरण के लिए पहुंचे लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चारधाम यात्रा के लिए आज से ऑफलाइन पंजीकरण शुरू हो गए हैं। हरिद्वार-ऋषिकेश समेत इन जगहों पर लगे काउंटर पर लोग पहुंच रहे हैं। सुबह से देश के अलग-अलग राज्यों से आने वाले यात्रियों ने रजिस्ट्रेशन कराया।

विज्ञापन


चारधाम यात्रा की शुरुआत 30 अप्रैल से हो रही है। अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। जबकि दो मई को केदारनाथ व चार मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे। इस बाद 60 प्रतिशत पंजीकरण ऑनलाइन के माध्यम से किए गए। सरकार ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 40 प्रतिशत पंजीकरण ऑफलाइन करने की व्यवस्था की है।
विज्ञापन


चारधाम यात्रा मार्गों के प्रवेश द्वार ऋषिकेश में 30, हरिद्वार में 20, हरबर्टपुर व विकासनगर में 15 पंंजीकरण काउंटर बनाए गए। जहां पर तीर्थयात्री यात्रा का पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि चारधाम यात्रा पर आने वाले पंजीकरण अनिवार्य है। श्रद्धालुओं को ऑनलाइन व ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा दी गई है। 28 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण शुरू किए जाएंगे।

ये भी पढे़ं...Dehradun: कुत्ते को बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला; दुस्साहस...रोकने आए न्यायिक अधिकारी के पति से भी की मारपीट

धाम ऑनलाइन पंजीकरण संख्या
केदारनाथ         7,30951
बदरीनाथ          6,50,184
गंगोत्री              3,82,881
यमुनोत्री            3,51,708
हेमकुंड साहिब  39185


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed