फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dog brutally beaten to death judicial officer husband also beaten up who came to stop them Dehradun news

Dehradun: कुत्ते को बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला; दुस्साहस...रोकने आए न्यायिक अधिकारी के पति से भी की मारपीट

Mon, 28 Apr 2025 09:30 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 28 Apr 2025 09:30 AM IST
सार

अजबपुर के पास कुछ लोग एक कुत्ते को लाठी-डंडों से पीट रहे थे। रास्ते से कार लेकर गुजर रहे न्यायिक अधिकारी के पति ने उन्हें रोका तो आरोपियों ने उन्हें भी बेरहमी से मारना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Dog brutally beaten to death judicial officer husband also beaten up who came to stop them Dehradun news
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

हरिद्वार बाईपास पर कुछ लोगों ने एक कुत्ते को बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला। रास्ते से कार लेकर गुजर रहे न्यायिक अधिकारी के पति ने उन्हें रोकना चाहा तो आरोपियों ने उनसे भी मारपीट की। कहा कि जैसे कुत्ते को मार डाला ऐसे ही उन्हें भी मार देंगे।

विज्ञापन

न्यायिक अधिकारी के पति की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना को लेकर चंद्रबनी के रहने गगन कुमार ने शिकायत की है। उनकी पत्नी हरिद्वार जिले में न्यायिक अधिकारी हैं। वह पत्नी के साथ रिस्पना पुल से कारगी की ओर जा रहे थे।

विज्ञापन


रात करीब नौ बजे उन्होंने देखा कि अजबपुर के पास कुछ लोग एक कुत्ते को लाठी-डंडों से पीट रहे थे। देखकर उनसे रहा नहीं गया और वह कार रोककर कुत्ते को बचाने चले गए। इतने में एक व्यक्ति ने उनका कॉलर पकड़कर पीछे धकेल दिया। इस बीच उनकी पत्नी ने उन्हें संभाला। ये लोग कुत्ते की गर्दन पकड़कर नाले की तरफ ले गए। वहां भी उन्होंने उसे बेरहमी से मारना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबक सिखाने के लिए पुलिस बुलाने को कहने लगे

देखते ही देखते कुत्ते ने दम तोड़ दिया। यह देखकर गगन कुमार बेहद आहत हुए और कुत्ते को मारने वालों को सबक सिखाने के लिए पुलिस बुलाने को कहने लगे। उन्होंने आरोपियों से कुत्ते को मारने का कारण पूछा तो वह आग बबूला हो गए। आरोपियों ने फिर से उनसे मारपीट शुरू कर दी। मौके पर बातचीत के बीच उन्हें दो लोगों विशाल और पंकज विश्वकर्मा का नाम भी पता चल गया। थोड़ी देर बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई।एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि गगन कुमार की शिकायत पर अजबपुर नया गांव के रहने वाले विशाल और पंकज विश्वकर्मा के खिलाफ पशु क्रूरता व मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसएसपी ने बताया कि इन दोनों के अन्य साथियों के बारे में भी पता किया जा रहा है।

पहले भी कुत्तों को जान से मारने की हो चुकी हैं घटनाएं

सैन्य अधिकारी ने तीन कुत्तों को मारा था

मई 2017 में गढ़ी कैंट क्षेत्र में सैन्य अधिकारी पर तीन आवारा कुत्तों को लोहे की रॉड से पीट-पीटकर मार डालने और दो अन्य को गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगा। मामले की एफआईआर दर्ज की गई। इस घटना के बाद सेना प्रमुख को कार्रवाई की मांग करते हुए एक ऑनलाइन अर्जी भी दी गई थी।

अधिवक्ता व उसके परिवार वालों ने कुत्ते को मारा

जून 2020 में विकासनगर क्षेत्र में एक वकील, उनके परिवार और घरेलू सहायक पर एक आवारा कुत्ते को बांस की छड़ी और लोहे के फावड़े से पीट-पीटकर मार डालने का आरोप लगा। पड़ोसी ने घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसके आधार पर पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।

पालतू क्रेच में कुत्ते की भूख से मौत

दिसंबर 2022 में, एक महिला ने अपने पालतू कुत्ते बबली को एक पालतू क्रेच में छोड़ा था। चार महीने बाद, कुत्ते की भूख से मौत हो गई। क्रेच के मालिकों पर पशु क्रूरता अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया।

पांच महीने के पिल्ले की हत्या

जून 2020 में विकासनगर में एक व्यक्ति ने पांच महीने के आवारा पिल्ले को पीट-पीटकर मार डाला। पड़ोसी ने घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, पशु क्रूरता के तहत मामला दर्ज किया।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पिछले 24 घंटे में 30 हेक्टेयर जंगल जला, प्रदेश में अब तक 112 वनों में आग लगने की घटनाएं हो चुकी

आईएसबीटी परिसर में कुत्ते की हत्या

दिसंबर 2022 में देहरादून के आईएसबीटी परिसर में एक सफेद रंग के कुत्ते की बेरहमी से हत्या की गई। इस घटना में आईएसबीटी में तैनात सुरक्षा गार्ड और रोडवेज कर्मियों पर आरोप लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed