फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham yatra 2026 yamunotri Dham Elderly Pilgrim Dies of Heart Attack on Yamunotri Trekking Route

Chardham Yatra: यमुनोत्री मार्ग पर हार्ट अटैक से बुजुर्ग श्रद्धालु की मौत, दर्शन कर लौटते समय बिगड़ी तबीयत

Sat, 09 May 2026 06:49 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, बडकोट (उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, बडकोट (उत्तरकाशी) Published by: Renu Saklani Updated Sat, 09 May 2026 06:49 PM IST
सार

यमुनोत्री पैदल मार्ग एक बुजुर्ग श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ गई। प्राथमिक उपचार देते हुए उन्हें स्वास्थ्य केंद्र जानकीचट्टी पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Chardham yatra 2026 yamunotri Dham Elderly Pilgrim Dies of Heart Attack on Yamunotri Trekking Route
यमुनोत्री धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यमुनोत्री धाम यात्रा के दौरान शनिवार को तमिलनाडु निवासी 82 वर्षीय श्रद्धालु शम्भू केवल की पैदल मार्ग पर नौ कैंची के पास अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। बताया गया कि दर्शन कर लौटते समय उन्हें घबराहट और सीने में दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़े।

विज्ञापन

मौके पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों और यात्रा ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों ने तत्काल प्राथमिक उपचार देते हुए उन्हें स्वास्थ्य केंद्र जानकीचट्टी पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. अखिल राणा ने पुष्टि करते हुए बताया कि वृद्ध श्रद्धालु की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है।

विज्ञापन


घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। यमुनोत्री धाम में यात्रा शुरू होने के बाद अब तक तीन श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। अधिकांश मामलों में हार्ट अटैक और अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने की वजह सामने आ रही है। लगातार बढ़ती भीड़, कठिन पैदल मार्ग और ऊंचाई वाले क्षेत्र में ऑक्सीजन की कमी बुजुर्ग श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का कारण बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Chardham Yatra 2026:  तीर्थयात्रियों की संख्या में दिनों-दिन बढ़ोतरी, 21 दिनों में 89,380 ने कराया पंजीकरण

प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने यात्रियों, खासकर बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों से स्वास्थ्य जांच कराने, पर्याप्त आराम लेने और यात्रा के दौरान सावधानी बरतने को कहा है। यात्रा मार्ग पर मेडिकल टीमें और स्वास्थ्य शिविर भी तैनात किए गए हैं ताकि आपात स्थिति में तत्काल सहायता मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed