फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Char Dham Yatra registration 89,380 Pilgrims Registered in 21 Days Uttarakhand news

Chardham Yatra 2026: तीर्थयात्रियों की संख्या में दिनों-दिन बढ़ोतरी, 21 दिनों में 89,380 ने कराया पंजीकरण

Sat, 09 May 2026 04:48 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: Renu Saklani Updated Sat, 09 May 2026 04:48 PM IST
सार

चारधाम यात्रा शुरू होने के 21 दिनों में 89,380 तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण किया है। 21 दिनों में 5301 तीर्थयात्रियों ने ओपीडी में चेकअप कराया। वहीं गंभीर बीमारी वाले 14 तीर्थयात्रियों को रेफर किया गया।

विज्ञापन
Char Dham Yatra registration 89,380 Pilgrims Registered in 21 Days Uttarakhand news
चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में दिनों-दिन बढ़ोतरी हो रही है। 21 दिनों में 89,380 तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया। इसमें करीब 1073 तीर्थयात्रियों का धर्मशालाओं और होटलों में हैंड डिवाइस मशीन से पंजीकरण किया गया। वहीं 21 दिनों में 5301 तीर्थयात्रियों ने ट्रांजिट कैंप की ओपीडी में अपना चेकअप कराया। 14 गंभीर बीमारी वाले तीर्थयात्रियों को राजकीय उप जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।

विज्ञापन

ओपीडी में आए 300 बीपी और शुगर के मरीज

तीर्थयात्रा शुरू होने से सात मई तक ऋषिकेश स्थित चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप की ओपीडी में ब्लड प्रेशर, शुगर और सांस संबंधी करीब 300 मरीजों ने दवाई ली। इन मरीजों में ब्लड प्रेशर के 125, डायबिटीज के 140 और सांस संबंधी रोग के कुल 300 मरीजों आए। इनमें से स्थिति गंभीर होने पर 14 तीर्थयात्रियों को अलग-अलग दिनों में एसपीएस चिकित्सालय रेफर किया गया।

विज्ञापन

17 अप्रैल को चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में तीर्थयात्रियों के पंजीकरण की शुरुआत की गई थी। अब तक 21 दिनों की तीर्थयात्रा में 89 हजार 380 तीर्थयात्रियों का काउंटर और हैंड डिवाइस के माध्यम से पंजीकरण किया गया। - पीपी नौटियाल, विशेष कार्याधिकारी, चारधाम यात्रा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढे़ं...Uttarakhand:  गुमनाम रहकर दर्ज करा सकते हैं ऑनलाइन उत्पीड़न की शिकायत, साइबर क्राइम पोर्टल पर खुला विकल्प

ट्रांजिट कैंप में स्थित डिस्पेंसरी में 17 अप्रैल से सात मई तक करीब 5301 तीर्थयात्रियों ने ओपीडी में हेल्थ चेकअप कराया। 23 अप्रैल से सात मई तक करीब 4005 तीर्थयात्रियों ने हेल्थ चेकअप कराया। 14 गंभीर रोगियों को एसपीएस उपजिला चिकित्सालय रेफर किया गया। - विजय गौड़, कोऑर्डिनेटर, चारधाम यात्रा डिस्पेंसरी
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed