{"_id":"662668bcb7e2fff84f04402a","slug":"chardham-yatra-2024-approx-seven-thousand-devotees-made-booking-for-puja-in-badrinath-kedarnath-2024-04-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chardham Yatra: बदरी-केदार में पूजा के लिए छह हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने कराई बुकिंग, हुई 1.20 करोड़ की आय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chardham Yatra: बदरी-केदार में पूजा के लिए छह हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने कराई बुकिंग, हुई 1.20 करोड़ की आय
Mon, 22 Apr 2024 07:12 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 22 Apr 2024 07:12 PM IST
सार
Uttarakhand Chardham Yatra 2024: बीकेटीसी ने चारधाम यात्रा के दौरान बदरी-केदार धाम में विशेष पूजा के लिए 15 अप्रैल से ऑनलाइन बुकिंग शुरू की थी।
विज्ञापन
केदारनाथ धाम/ बदरीनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में विशेष पूजा पाठ कराने के लिए श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। सात दिन में दोनों धाम में 6,981 श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन पूजा बुकिंग कराई है। इससे बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति( बीकेटीसी) को 1.20 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
बीकेटीसी ने चारधाम यात्रा के दौरान बदरी-केदार धाम में विशेष पूजा के लिए 15 अप्रैल से ऑनलाइन बुकिंग शुरू की थी। देश-दुनिया के श्रद्धालु बीकेटीसी की वेबसाइट https://badrinath-kedarnath.gov.in पर विशेष पूजा के लिए बुकिंग कर सकते हैं। बीकेटीसी ने पूजा के लिए शुल्क दरें तय की है। सात दिन में 6,981 श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन पूजा की बुकिंग कराई है।
विज्ञापन
इसमें 4,735 श्रद्धालुओं ने बदरीनाथ धाम और 2,246 श्रद्धालुओं ने केदारनाथ धाम के लिए पूजा बुकिंग की है। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने मंदिर समिति में ई-आफिस तथा ऑनलाइन सेवाओं को अपनाने पर जोर दिया है। वेबसाइट समेत पूजा काउंटरों को आधुनिक बनाया गया है। बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया, दोनों धामों के लिए ऑनलाइन पूजा बुकिंग से 1.20 करोड़ की राशि मंदिर समिति को प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
Chardham Yatra 2024: तीर्थयात्रियों के पंजीकरण में टूट रहा रिकॉर्ड, सात दिनों में 12.48 लाख पहुंचा आंकड़ा
बताया, इसमें बदरीनाथ धाम के लिए 82.58 लाख और केदारनाथ धाम के लिए 37.44 लाख की राशि मिली है। बता दें कि पिछले यात्रा वर्ष 2023 में बदरीनाथ धाम में 19,700 लोगों ने पूजा की बुकिंग कराई थी। इसमें मंदिर समिति को 1.55 करोड़ की आमदनी हुई थी, लेकिन इस बार सात दिन में 1.20 करोड़ की राशि ऑनलाइन पूजा बुकिंग से प्राप्त हो चुकी है।
पूजा के लिए ये रहा शुल्क
पूजा शुल्क रुपये मेंमहाभिषेक पूजा 4800
अभिषेक पूजा 4500
स्पेशल पूजा 12,000
श्रीमद्भागवत पाठ 51,000
वेद पाठ 2500
गीता पाठ 2500
कूपर आरती 201
चांदी आरती 401
स्वर्ण आरती 501
विष्णु सहस्रनामावली 701