फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham yatra 2023: Verification of Pilgrims registration will be done at four places on Yatra Route

Chardham yatra 2023: चार स्थानों पर होगा पंजीकरण का सत्यापन, धाम पहुंचने पर मिलेंगे दर्शन के लिए टोकन

Fri, 21 Apr 2023 10:42 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 21 Apr 2023 10:42 PM IST
सार

Chardham yatra 2023 Registration Verification Update: केदारनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के पंजीकरण का सत्यापन सोनप्रयाग में किया जाएगा। जबकि बदरीनाथ के लिए पांडुकेश्वर, यमुनोत्री के लिए बड़कोट, गंगोत्री धाम जाने वाले यात्रियों के पंजीकरण का सत्यापन हिना में होगा।

विज्ञापन
Chardham yatra 2023: Verification of Pilgrims registration will be done at four places on Yatra Route
गंगोत्री धाम/यमुनोत्री धाम - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों के पंजीकरण का सत्यापन चार स्थानों पर किया जाएगा। यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का पंजीकरण अनिवार्य है। कोई भी श्रद्धालु बिना दर्शन के वापस न लौटे, इसके लिए पर्यटन विभाग ने ऑफलाइन पंजीकरण की अतिरिक्त व्यवस्था की है। ऋषिकेश में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पंजीकरण के चार काउंटर बढ़ाए गए हैं।

विज्ञापन


Chardham yatra 2023: कल खुलेंगे गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट, तीर्थयात्रियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
विज्ञापन


पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक योगेंद्र गंगवार ने बताया कि केदारनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के पंजीकरण का सत्यापन सोनप्रयाग में किया जाएगा। जबकि बदरीनाथ के लिए पांडुकेश्वर, यमुनोत्री के लिए बड़कोट, गंगोत्री धाम जाने वाले यात्रियों के पंजीकरण का सत्यापन हिना में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


धाम पहुंचने पर मिलेंगे दर्शन के लिए टोकन

बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को धाम में पहुंचने पर दर्शन के लिए टोकन मिलेंगे। जिसमें श्रद्धालुओं को दर्शन करने का समय दिया जाएगा। इससे यात्रियों को लंबी लाइन में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। पहली बार पर्यटन विभाग की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा व भीड़ नियंत्रण के लिए चारों धामों में कतार प्रबंधन व्यवस्था को लागू किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed