फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chardham yatra 2023: Gangotri Yamunotri Dham doors will open tomorrow helpline number released for pilgrims

Chardham yatra 2023: मां यमुना के मायके पहुंचे सीएम धामी, आज खुलेंगे गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट

Sat, 22 Apr 2023 11:17 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 22 Apr 2023 11:17 AM IST
सार

शनिवार को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही इस वर्ष चारधाम यात्रा का आगाज हो जाएगा। सरकार ने तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

विज्ञापन
Chardham yatra 2023: Gangotri Yamunotri Dham doors will open tomorrow helpline number released for pilgrims
गंगोत्री धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अक्षय तृतीय के अवसर पर आज शनिवार 22 अप्रैल को गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। मां गंगा की विग्रह डोली भैरो घाटी से गंगोत्री धाम पहुंच चुकी है। दूसरी तरफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मां यमुना के मायके खरशालीगांव पहुंचे। मां यमुना मंदिर में पूजा अर्चना करने के पश्चात यमुना की डोली को यमुनोत्री धाम के लिए रवाना होगी। 

विज्ञापन


चार धाम यात्रा के तीर्थयात्रियों का पहला जत्था भी हरिद्वार से यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुआ। गंगोत्री के कपाट दोपहर 12:13 मिनट पर और यमुनोत्री के कपाट 12:41 मिनट पर खुलेंगे। गंगोत्री के कपाट खुलने की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई। इसके तहत शुक्रवार को मुखबा से मां गंगा की डोली आर्मी बैंड की धुनों के साथ गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई। मां गंगा की विदाई के दौरान मुखबा गांव के ग्रामीण भावुक हो गए।
विज्ञापन


Chardham yatra: तीर्थयात्रियों के लिए अच्छी खबर, चारों धामों में दर्शन के लिए कोटा खत्म, सिर्फ पंजीकरण जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर

  • पर्यटन विभाग का चारधाम कंट्रोल रूम-0135-2559898, 255627चारधाम टोल फ्री नंबर- 0135-1364, 0135-3520100
  • आपदा प्रबंधन कंट्रोल सेंटर-0135-276066, टोल फ्री नंबर-1070
  • पुलिस कंट्रोल रूम-100, 112
  • स्वास्थ्य व एंबुलेंस सेवा-104, 108
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed