फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2023: Two pilgrims died in Gangotri and Yamunotri Dham due to heart attack

Chardham Yatra: गंगोत्री-यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए दो तीर्थयात्रियों की हार्ट अटैक से मौत

Sun, 14 May 2023 05:22 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी।
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी। Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 14 May 2023 05:22 PM IST
सार

Chardham Yatra 2023 pilgrims death Update: यमुनोत्री में अब तक 12 और गंगोत्री धाम में सात यात्रियों की मौत हार्ट अटैक से हुई है।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2023: Two pilgrims died in Gangotri and Yamunotri Dham due to heart attack
हार्ट अटैक - फोटो : istock

विस्तार

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए दो तीर्थयात्रियों की हार्ट अटैक से मौत हो गई। दोनों धामों में अब तक मृतकों की संख्या 21 पहुंच गई है। जिसमें से 19 की जान हार्ट अटैक से गई है। यमुनोत्री में अब तक 12 और गंगोत्री धाम में सात यात्रियों की मौत हार्ट अटैक से हुई है। जबकि यमुनोत्री धाम में दो यात्रियों की मौत चोट लगने से हुई है। 

विज्ञापन

गंगोत्री में गुजरात के तीर्थयात्री की गई जान

जानकारी के अनुसार, अमृत भाई (65) निवासी हरियाल गांव, जिला सूरत गुजरात की गंगोत्री जाते समय रास्ते में तबीयत बिगड़ गई। साथ में आए तीर्थयात्रियों ने 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हर्षिल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन

यमुनोत्री में मध्य प्रदेश के यात्री मौत

बीते शनिवार देर रात जानकीचट्टी में यमुनोत्री धाम की यात्रा पर जाते समय राजेश कुमार(52) पुत्र बलवीर सिंह, निवासी गुना मध्य प्रदेश की तबीयत बिगड़ गई। लोग उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इनकी मृत्यु भी हार्ट अटैक से बताई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed