फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham yatra 2023 Registration of Badri-Kedar Yatra trouble in Gangotri and Yamunotri

Chardham yatra 2023: पहले किया बदरी-केदार यात्रा का पंजीकरण,अब गंगोत्री व यमुनोत्री में उठानी पड़ रही परेशानी

Thu, 20 Apr 2023 11:26 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 20 Apr 2023 11:26 AM IST
सार

21 फरवरी से पर्यटन विभाग ने बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू की थी। पर्यटन विभाग ने चारों धामों की क्षमता के अनुसार प्रतिदिन पंजीकरण का स्लाॅट निर्धारित किया है। जिसके तहत बदरीनाथ के लिए 18 हजार, केदारनाथ के लिए 15 हजार, गंगोत्री के लिए 9000 और यमुनोत्री के लिए 5500 प्रतिदिन पंजीकरण किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Chardham yatra 2023 Registration of Badri-Kedar Yatra trouble in Gangotri and Yamunotri
चारधाम यात्रा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चारधाम यात्रा में आने वाले तीर्थयात्रियों को पंजीकरण के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिन यात्रियों ने पहले केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के लिए पंजीकरण किया है। अब उनका गंगोत्री व यमुनोत्री धाम जाने का प्लान बना है। तो उन्हें बुकिंग स्लाट फुल होने से पूर्व पंजीकरण के अनुसार दर्शन के लिए तिथि नहीं मिल रही है।

विज्ञापन


उधर, सरकार का कहना है कि किसी भी यात्री को बिना दर्शन किए वापस नहीं भेजेंगे। पर्यटन विभाग ने चारों धामों की क्षमता के अनुसार प्रतिदिन पंजीकरण का स्लाॅट निर्धारित किया है। जिसके तहत बदरीनाथ के लिए 18 हजार, केदारनाथ के लिए 15 हजार, गंगोत्री के लिए 9000 और यमुनोत्री के लिए 5500 प्रतिदिन पंजीकरण किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


21 फरवरी से पर्यटन विभाग ने बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू की थी, जबकि गंगोत्री व यमुनोत्री की धाम के कपाट खुलने की औपचारिक घोषणा न होने से पर्यटन विभाग ने पंजीकरण शुरू नहीं किया। बाद में मंदिर समितियों की ओर से पत्र देने के बाद 15 मार्च से गंगोत्री व यमुनोत्री के लिए पंजीकरण शुरू किया गया, लेकिन जिन यात्रियों ने पहले केदारनाथ व बदरीनाथ के लिए पंजीकरण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यमुनोत्री धाम के लिए बुकिंग स्लॉट नहीं
अब उन्हें गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के लिए पूर्व पंजीकरण के अनुसार दर्शन के लिए पंजीकरण उपलब्ध नहीं हो रहा है। गुजरात के अहमदाबाद के नरेश ठाकुर ने पंजीकरण उपलब्ध न होने पर पर्यटन के कंट्रोल रूम में संपर्क किया। जिसमें उन्होंने 20 मई को यमुनोत्री धाम के लिए पंजीकरण उपलब्ध कराने की बात कही। उन्हें बताया कि यमुनोत्री धाम के लिए बुकिंग स्लॉट नहीं है। लिहाजा जून महीने में यात्रा के लिए पंजीकरण करा सकते हैं।

चारधाम यात्रा में आने वाले सभी यात्रियों को दर्शन कराए जाएंगे। यदि किसी यात्री के पास पंजीकरण नहीं है तो उन्हें वापस नहीं भेजा जाएगा। इसके लिए ऋषिकेश व हरिद्वार में ऑफलाइन बुकिंग की सुविधा होगी। - सतपाल महाराज, पर्यटन मंत्री

ये भी पढ़ें...Chardham Yatra Mock Drill:  उत्तरकाशी में फटा बादल, बाढ़ में 12 श्रद्धालु लापता, कंट्रोल रूम पहुंचे सीएम धामी

ये है स्थिति

धाम            पंजीकरण की संख्या

केदारनाथ 555048

बदरीनाथ 467039

गंगोत्री            278799

यमुनोत्री 238652

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed