फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2023: Registration for Gangotri and Yamunotri Dham Yatra also started

Chardham Yatra 2023: गंगोत्री-यमुनोत्री धाम की यात्रा के लिए भी रजिस्ट्रेशन शुरू, तीर्थयात्री यहां करें अप्लाई

Fri, 17 Mar 2023 10:02 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 17 Mar 2023 10:02 PM IST
सार

Chardham Yatra 2023 Update: 25 अप्रैल को केदारनाथ और 27 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। वहीं, अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2023: Registration for Gangotri and Yamunotri Dham Yatra also started
गंगोत्री धाम/यमुनोत्री धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चारधाम यात्रा के लिए पर्यटन विभाग ने गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है। अब तक यात्रा के लिए 4.17 लाख से अधिक श्रद्धालु पंजीकरण कर चुके हैं। चारधाम यात्रा 22 अप्रैल से शुरू हो रही है। अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे।

विज्ञापन


25 अप्रैल को केदारनाथ और 27 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। देश दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्यटन विभाग ने दो माह पहले से पंजीकरण की व्यवस्था शुरू की थी। 21 फरवरी से बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के लिए पंजीकरण शुरू किया था। अब 15 मार्च से गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के लिए पंजीकरण शुरू कर लिया गया।
विज्ञापन


Uttarakhand: भराड़ीसैंण में अन्न भोज...माननीयों ने चखा मोटे अनाजों से बने व्यंजनों का स्वाद, खूब की तारीफ
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार चारधाम यात्रा के लिए प्रदेश और राज्य के बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण अनिवार्य किया गया। इसमें पंजीकरण के लिए चार तरह से पंजीकरण की सुविधा दी है। इसमें वेबसाइट, मोबाइल एप, व्हाट्सएप और हेल्पलाइन पर कॉल के माध्यम से श्रद्धालु पंजीकरण कर सकते हैं।

चारधाम यात्रा के लिए अब तक पंजीकरण

धाम              पंजीकरण
केदारनाथ      182533
बदरीनाथ       150729
गंगोत्री           42597
यमुनोत्री         41965

चार तरीके से कराएं पंजीकरण

वेबसाइट : registrationandtouristcare.uk.gov.in
वॉट्सएप : 8394833833 नंबर पर ''''yatra'''' लिखकर भेजें
ऐप : touristcareuttarakhand
टोल फ्री नंबर : 01351364 (अन्य राज्यों के लिए)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed