फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2023 Rajasthan Pilgrims Bus Accident hangs in ditch on Yamunotri Highway

Yamunotri Highway: यमुनोत्री जा रहे राजस्थान के यात्रियों की बस हुई हादसे का शिकार, फिसलकर खाई की तरफ लटकी

Tue, 02 May 2023 01:29 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट (उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट (उत्तरकाशी) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 02 May 2023 01:29 PM IST
सार

Bus Accident On Yamunotri Highway News: हादसे का कारण ओवरस्पीड बताया जा रहा है।  बस पहले पहाड़ी के साइड बड़े पत्थर से टकराई फिर फिसलकर खाई की तरफ पहुंच गई।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2023 Rajasthan Pilgrims Bus Accident hangs in ditch on Yamunotri Highway
यमुनोत्री हाईवे पर खाई की तरफ लटकी बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुनोत्री हाईवे पर मंगलवार दोपहर हादसा हो गया। डाबरकोट और स्यानाचट्टी के बीच यात्रियों से भरी बस अचानक अनियंत्रित होकर खाई में आधी लटक गई। बस के खाई में लटकते ही वहां चीख पुकार मच गई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, हादसे का कारण ओवरस्पीड बताया जा रहा है।  बस पहले पहाड़ी के साइड बड़े पत्थर से टकराई फिर फिसलकर खाई की तरफ पहुंच गई। बस में 28 यात्री सवार थे। प्रभारी निरीक्षक बड़कोट गजेंद्र बहुगुणा का कहना है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। यात्रियों को दूसरी बस से यमुनोत्री धाम के लिए रवाना किया गया है। बस को जेसीबी की मदद से निकाला गया है। हाईवे पर यातायात सुचारू है।
विज्ञापन


Nainital: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी सगाई के कार्यक्रम से लौट रही कार, एक की मौत, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

Chardham Yatra 2023 Rajasthan Pilgrims Bus Accident hangs in ditch on Yamunotri Highway

यमुनोत्री पैदल मार्ग पर टूटी रेलिंग दे रही हादसों को न्योता

यमुनोत्री धाम के पैदल रूट पर अव्यवस्थाओं का अंबार देखने को मिल रहा है। यमुनोत्री पैदल मार्ग पर कई स्थानों पर अब भी रेलिंग क्षतिग्रस्त हैं  जिससे यात्रियों के खाई में गिरने का खतरा सता रहा है। कई स्थानों पर टिनशेड का सामान बिखरा पड़ा हुआ है जिससे पैदल आवाजाही जोखिमभरी बनी है।

जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भंगेली गाड़ सहित भैरो मंदिर से आगे कई स्थानों पर रेलिंग टूटी है जो कि हादसों को न्योता दे रही है। पैदल मार्ग पर यात्रियों के साथ घोड़े-खच्चर भी चलते हैं जिसे यात्रियों के खाई में गिरने का डर बना रहता है।

एसडीएम बड़कोट जितेंद्र कुमार का कहना है कि रेलिंग की मरम्मत के लिए जानकीचट्टी में लोनिवि के एई सहित टीम तैनात की गई है जो रेलिंगों की देखरेख करती है। मार्ग पर फैले टिनशेड के सामान को हटवाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed