फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nainital Accident News car fell into a ditch returning from an engagement one dead Many Injured

Nainital: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी सगाई के कार्यक्रम से लौट रही कार, एक की मौत, पांच घायल

Tue, 02 May 2023 11:03 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, पहाड़पानी (नैनीताल)
संवाद न्यूज एजेंसी, पहाड़पानी (नैनीताल) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 02 May 2023 11:03 AM IST
सार

Nainital Car Accident News:  हादसे में घायल एक युवक कौ मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पांच को अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसमें से हालत गंभीर होने पर तीन को हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Nainital Accident News car fell into a ditch returning from an engagement one dead Many Injured
नैनीताल में हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल में धानाचूली-पहाड़पानी मोटर मार्ग के चौरलेख के पास सोमवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन


धारी पुलिस चौकी प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि रात करीब 11 बजे एक ऑल्टो कार लोहाघाट से धारी की ओर जा रही थी। जिसमें सवार सभी लोग एक पारिवारिक सगाई कार्यक्रम में लोहाघाट गए हुए थे। वहां से लौटते समय चोरलेख के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पदमपुरी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। 
विज्ञापन


Dehradun: एयरपोर्ट के पास जंगल में युवक की लाश मिलने से मचा हड़कंप, शरीर पर मिले चोट के निशान, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन लोग हायर सेंटर रेफर

डॉ. जयमाला ने बताया कि नवीन चंद्र पुत्र सेवक राम निवासी ग्वालाकोट (अघरिया) की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई थी। वहीं विमला देवी, ईश्वरी राम, दीपक चंद्र, बुद्धि राम और गीता के घायल होने पर प्राथमिक उपचार किया गया। जिसमें तीन लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर किया गया है। मुक्तेश्वर थानाध्यक्ष महेश जोशी ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed