फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2023 Kedarnath dham yatra registration banned till 15 June due to bad weather and Heavy Crowd

Kedarnath: खराब मौसम ने बढ़ाई सरकार की चिंता, केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए 15 जून तक नए पंजीकरण पर रोक

Wed, 31 May 2023 09:59 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 31 May 2023 09:59 PM IST
सार

Kedarnath Dham Registration Update: केदारनाथ धाम में ठहरने की सीमित संख्या है, लेकिन इससे कई गुणा अधिक तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं। इसी कारण नए पंजीकरण पर रोक लगानी पड़ी।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2023 Kedarnath dham yatra registration banned till 15 June due to bad weather and Heavy Crowd
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड सरकार ने मौसम खराब होने और श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने के कारण केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए ऑनलाइन नए पंजीकरण पर 15 जून तक रोक बढ़ा दी है। अब तीर्थयात्री 16 जून के बाद ही यात्रा के लिए पंजीकरण कर सकेंगे।

विज्ञापन


Chardham Yatra: ओजरी-डाबरकोट में भूस्खलन, रोकी यमुनोत्री धाम की यात्रा, जोखिमभरी बनी हुई है आवाजाही
विज्ञापन


इस बार चारधाम यात्रा में मौसम की चुनौतियां सामने आ रही हैं, बावजूद इसके श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। खासकर केदारनाथ धाम में ठहरने की सीमित संख्या है, लेकिन इससे कई गुणा अधिक तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं। इसी कारण नए पंजीकरण पर रोक लगानी पड़ी। इससे पहले तीन जून तक ऑफलाइन और ऑनलाइन, दोनों तरह के पंजीकरण पर रोक लगाई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक चारधाम के लिए हुए 38 लाख से ज्यादा पंजीकरण

चारधाम यात्रा के लिए अब तक 38.87 लाख से अधिक तीर्थयात्री पंजीकरण कर चुके हैं। इसमें केदारनाथ धाम के लिए 13.16 लाख, बदरीनाथ धाम के लिए 11.51 लाख पंजीकरण शामिल हैं। केदारनाथ धाम में अब तक 6.46 लाख और बदरीनाथ में 5.24 लाख से अधिक यात्री दर्शन कर चुके हैं।

श्रद्धालुओं से आग्रह है कि मौसम की जानकारी प्राप्त कर यात्रा शुरू करें। बीच-बीच में बारिश व बर्फबारी हो रही है। यात्रियों को कहीं परेशानी होगी तो यात्रा के संचालन में लगे लोगों को भी दिक्कत होगी। सरकार का प्रयास है कि चारधाम आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम व सुरक्षित हो। -पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed