फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2023 Kedarnath Dham Portals Open Today For Pilgrims

Kedarnath: खुले केदारनाथ धाम के कपाट, हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा, पीएम मोदी के नाम से हुई पहली पूजा

Tue, 25 Apr 2023 11:54 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, केदारनाथ
संवाद न्यूज एजेंसी, केदारनाथ Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 25 Apr 2023 11:54 AM IST
सार

Kedarnath Dham Door Opening News: धाम में पहले दिन 18,335 यात्रियों ने दर्शन किए। जिसमें  12788 पुरुष, 5267 महिलाएं और 280 बच्चे शामिल हैं। वहीं, 472 यात्री हेलीकॉप्टर से केदारनाथ पहुंचे।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2023 Kedarnath Dham Portals Open Today For Pilgrims
केदारनाथ धाम के कपाट खुले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केदारनाथ धाम के कपाट आज मंगलवार को सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। कपाटोद्घाटन के शुभ अवसर पर केदारनाथ मंदिर को 35 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। 10 हजार से ज्यादा श्रद्धालु कपाटोद्घाटन की पावन बेला के साक्षी बने। इस दौरान श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई।

विज्ञापन

पीएम मोदी के नाम से हुई पहली पूजा

कपाट खुलने के बाद धाम में पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से की गई। रावल भीमाशंकर लिंग व पुजारी शिवलिंग एवं धर्माचार्यों द्वारा पूजा-अर्चना की गई। वहीं, गायक रूप कुमार राठौर और सुनाली राठौर की भजन प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


बता दें कि सुबह पांच बजे से ही कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। धार्मिक परंपराओं के निर्वहन के साथ-साथ बाबा केदार की पंचमुखी भोग मूर्ति चल उत्सव विग्रह डोली में विराजमान होकर रावल निवास से मंदिर परिसर में पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


Kedarnath: हेलीकॉप्टर हादसे के बाद चेता यूकाडा, यात्रियों की सुरक्षा को लेकर दिशा-निर्देश जारी

यहां रावल ने भक्तों को आशीर्वाद दिया। इसके बाद रावल एवं श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों की मौजूदगी में प्रशासन की ओर से मंदिर के कपाट खोले गए। कपाट खुलते ही धाम महादेव के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद मुख्य पुजारी शिवलिंग ने गर्भ गृह में भगवान केदारनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की। इसके बाद ग्रीष्मकाल के लिए केदारनाथ के दर्शन शुरू हो गए।

18 हजार से ज्यादा तीर्थयात्रियों ने किए दर्शन

धाम में पहले दिन 18,335 यात्रियों ने दर्शन किए। जिसमें  12788 पुरुष, 5267 महिलाएं और 280 बच्चे शामिल हैं। बता दें कि वर्ष 2022 में पहले दिन 23512 यात्रियों ने दर्शन किए थे। 

सीएम धामी ने की बाबा केदार की पूजा अर्चना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कपाट खुलने के मौके पर केदारनाथ धाम पहुंचना था। लेकिन बताया जा रहा है कि मौसम खराब होने के कारण वे धाम नहीं पहुंच पाए। इसके बाद मौसम ठीक होते ही सीएम केदारनाथ मंदिर पहुचे और पूजा-अर्चना की।

आज से शुरू हुई हेली सेवा

कपाट खुलने के साथ ही आज केदारनाथ धाम में हेली सेवा का संचालन शुरू हो गया है। हालांकि मौसम खराब रहने के कारण हेली सेवा बाधित होती रही। धाम में पहले दिन आठ हेली कंपनियों के आठ हेलीकॉप्टर ने कुल 86 शटल कीं। जिसमें 472 यात्री हेलीकॉप्टर से केदारनाथ गए। वहीं, 349 यात्री दर्शन कर वापस लौटे। बता दें कि केदारनाथ हेली सेवा की सात मई तक बुकिंग फुल हो चुकी है। जल्द ही आगे की यात्रा के लिए टिकटों की बुकिंग के लिए समय तय किया जाएगा। तीर्थयात्रियों के लिए गुप्तकाशी, फाटा व सिरसी हेलीपैड से हेली सेवा संचालित की जाएगी।

27 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुल चुके हैं। वहीं, आज केदारनाथ धाम के कपाट भी खुल गए हैं। अब 27 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट तीर्थयात्रियों के लिए खोल दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed