फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Dham: UCADA issued guidelines for the safety of Pilgrims after helicopter accident

Kedarnath: हेलीकॉप्टर हादसे के बाद चेता यूकाडा, यात्रियों की सुरक्षा को लेकर दिशा-निर्देश जारी

Mon, 24 Apr 2023 10:38 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 24 Apr 2023 10:38 PM IST
सार

हेलीपैड पर बोर्डिंग से पहले हेली कंपनियों की ओर से यात्रियों को सुरक्षा संबंधित जानकारी दी जाएगी। हेलिकॉप्टर में चढ़ते और उतरने समय सुरक्षा के लिए हेली ऑपरेटर कंपनियां मार्शलिंग और ग्राउंड स्टाफ की तैनात करेगी।

विज्ञापन
Kedarnath Dham: UCADA issued guidelines for the safety of Pilgrims after helicopter accident
केदारनाथ में उड़ान भरता हेलीकॉप्टर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हेलीकॉप्टर के पंखे से कट कर वित्त नियंत्रक अमित सैनी की मौत के बाद उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चेता है। यूकाडा ने हेलीकॉप्टर में उतरने और चढ़ने के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए कंपनियों को सख्त निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


यूकाडा की ओर से जारी दिशानिर्देश के अनुसार हेलीपैड पर बोर्डिंग से पहले हेली कंपनियों की ओर से यात्रियों को सुरक्षा संबंधित जानकारी दी जाएगी। हेलीकॉप्टर में चढ़ते और उतरने समय सुरक्षा के लिए हेली ऑपरेटर कंपनियां मार्शलिंग और ग्राउंड स्टाफ की तैनात करेगी। इसके साथ ही हेलीकॉप्टर में यात्री सुरक्षा ब्रीफिंग कार्ड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए
विज्ञापन


Kedarnath: कपाट खुलने के मौके पर बर्फबारी के बीच धाम पहुंचे आठ हजार श्रद्धालु, बाकी श्रीनगर-टिहरी में रोके
विज्ञापन
विज्ञापन


हेलीकॉप्टर में यात्रियों को सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य है। इसके लिए यात्रियों को सीट बेल्ट बांधने और खोलने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देनी होगी। हेलीकॉप्टर में एयर सिकनेस बैग होने के साथ ही यात्रियों को प्रयोग करने के बारे में बताना होगा। आपात स्थिति में यात्रियों को निकासी प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी।

खुली वस्तुएं ले जाने पर रहेगा प्रतिबंध

हेलीकॉप्टर में खुली वस्तुएं ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। जो हवा में उड़ सकती है। इस बारे में ऑपरेटरों के माध्यम से यात्रियों को जानकारी दी जाएगी। टेल रोटर के नीचे कैप, स्कार्फ ले जाने की अनुमति नहीं होनी चाहिए। साथ ही हेलीकॉप्टर से संपर्क न करने की यात्रियों को सख्त चेतावनी दी जाएगी।

हेलीकॉप्टर के पीछे की तरफ न जाने की चित्र के माध्यम से दी जाएगी जानकारी

हेली सेवा जाने वाले यात्रियों को बोर्डिंग से पहले चित्र के माध्यम से हेलीकॉप्टर के पीछे की तरफ न जाने की जानकारी दी जाएगी। जिससे यात्री आसानी से समझ सके कि हेलीकॉप्टर के पीछे की तरफ जाना कितना जोखिम भरा जा सकता है। हेलिकाप्टर में प्राथमिक चिकित्सा किट भी उपलब्ध रहेगी। हेलिपैड पर प्रतीक्षालय में साइनेज लगाकर सुरक्षा संबंधित जानकारी प्रदर्शित की जाएगी।

सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ब्लैक लिस्ट होगी कंपनी

यात्रियों की सुरक्षा को लेकर मानकों का उल्लंघन करने पर हेली ऑपरेटर कंपनी को ब्लैक लिस्ट करने की कार्रवाई की जाएगी। डीजीसीए को भी इस संबंध में सूचना दी जाएगी। यूकाडा ने कंपनियों को सुरक्षा संबंधित मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed