{"_id":"64507b15074441b93b04c606","slug":"chardham-yatra-2023-heli-service-started-from-jolly-grant-helipad-carrying-11-passengers-for-kedarnath-2023-05-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chardham Yatra: जौलीग्रांट हेलीपैड से शुरू हुई केदारनाथ के लिए हेली सेवा, 11 यात्रियों को लेकर भरी उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chardham Yatra: जौलीग्रांट हेलीपैड से शुरू हुई केदारनाथ के लिए हेली सेवा, 11 यात्रियों को लेकर भरी उड़ान
Tue, 02 May 2023 08:27 AM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून)
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 02 May 2023 08:27 AM IST
सार
यात्री सुबह छह बजे ही हेलीपैड पहुंच गए थे लेकिन, खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पाया था।
विज्ञापन
जौलीग्रांट हेलीपैड से उड़ान भरता हेलीकॉप्टर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौलीग्रांट हेलीपैड से पहली बार दो धामों के लिए किसी कंपनी की हेली सेवा शुरू हुई है। मंगलवार सुबह 7:40 बजे रुद्राक्ष कंपनी के हेलीकॉप्टर ने 11 यात्रियों को लेकर केदारनाथ धाम के लिए उड़ान भरी।
विज्ञापन
यात्री सुबह छह बजे ही हेलीपैड पहुंच गए थे लेकिन, खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पाया था। मौसम साफ होने पर हेलीकॉप्टर केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन
Uttarakhand Weather: आज भी खराब रहेगा मौसम, बर्फबारी के आसार, तीर्थयात्रियों को यात्रा न करने की सलाह
विज्ञापन
जौलीग्रांट में युकाडा के हेलीपैड से पहली बार रुद्राक्ष एविएशन के 18 सीटर एमआई डबल इंजन हेलीकॉप्टर की दो धामों के लिए सेवा शुरू हुई है। पिछले साल कंपनी के हेलीकॉप्टर ने हरिद्वार प्राइवेट हेलीपैड से उड़ान भरी थी।
- श्रेया छाबरी, निदेशक, रुद्राक्ष एविएशन