Chardham Yatra: बदरीनाथ हाईवे चार जगह बंद, जगह-जगह फंसे यात्री, यमुनोत्री मार्ग पर गिर रहे पत्थर
Chardham Yatra 2023 Weather Update: आज देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जनपदों के अधिकांश स्थानों, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
विस्तार
यमुनोत्री हाईवे पर छिटक रहे पत्थर
यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में बारिश थमने का नाम नहीं ले रही। यमुनोत्री हाईवे पर आवाजाही शुरू तो हो गई, लेकिन जोखिम के साथ मलबा और बोल्डर आने का भय बना हुआ है। यहां जगह-जगह पत्थर गिर रहे हैं। लगातार बारिश से यमुना नदी सहित सहायक नदी-नाले उफान पर हैं।Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, केदारनाथ में एक की मौत, बदरीनाथ हाईवे बंद
अगले तीन दिन भारी बारिश की चेतावनी
अगले तीन तक उत्तराखंड में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, बृहस्पतिवार को प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। जबकि, शुक्रवार और शनिवार को भारी से भारी बारिश की आशंका है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, आज देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जनपदों के अधिकांश स्थानों, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जबकि, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में कही-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसके लिए विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।