फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   chardham Yatra 2022, Three pilgrims die of heart attack in Kedarnath

Chardham Yatra 2022: केदारनाथ यात्रा पर आए तीन तीर्थयात्रियों की हार्ट अटैक से मौत, 16 दिनों में 26 की जा चुकी जान

Sat, 21 May 2022 07:54 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी,रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी,रुद्रप्रयाग Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 21 May 2022 07:54 PM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को केदारनाथ यात्रा पर आए 50 वर्ष से अधिक उम्र के 1861 यात्रियों की स्क्रीनिंग की। इस दौरान 95 यात्री अनफिट पाए गए। चार यात्रियों को लौटाया गया। जबकि 91 यात्री अपने जोखिम पर धाम के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन
chardham Yatra 2022, Three pilgrims die of heart attack in Kedarnath
केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केदारनाथ यात्रा पर आने तीन यात्रियों की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। कपाट खुलने के बाद से यात्रा में 16 दिनों में 26 यात्रियों की मौत हो चुकी है। सीएमओ डा. बीके शुक्ला ने बताया कि कर्नाटक के चेन्नई निवासी कुमार एम (66), गंगाखाड़ा, जिला परानी, महाराष्ट के भरत नारायण महात्रा (58) और रामाश्वर, जिला जलगांव महाराष्ट के मन्नू बाई भीमराव (77) की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।

विज्ञापन


सीएमओने बताया कि ये लोग बीते शुक्रवार को केदारनाथ पहुंचे थे, लेकिन धाम पहुंचते ही अचानक तबियत खराब हो गई। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों द्वारा स्थानीय अस्पताल में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं केदारनाथ यात्रा में स्वास्थ्य विभाग ने 50 वर्ष से अधिक उम्र के 1861 यात्रियों की स्क्रीनिंग की।

विज्ञापन

 

इस दौरान 95 यात्री अनफिट पाए गए, जबकि चार यात्री लौटाए है। जबकि 91 यात्री अपने जोखिम पर धाम के लिए रवाना हुए। सोनप्रयाग में बीते एक सप्ताह से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 50 से अधिक उम्र के यात्रियों का स्वास्थ्य चेकअप किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान शनिवार को विभागीय टीम ने 1861 यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान जांच के आधार पर चिकित्सकीय टीम ने 95 यात्रियों को केदारनाथ यात्रा के लिए अनफिट पाया, जिसमें चार यात्री लौट गए। लेकिन 91 यात्रियों ने स्वास्थ्य विभाग को स्वयं के जोखिम पर धाम जाने का शपथपत्र दिया। जिसके बाद, उन्हें यात्रा में जाने की अनुमति दी गई।


ये भी पढ़ें...Haridwar:  इस्लामिक जिहाद के विरुद्ध धर्म संसद नहीं करेंगे यति, अब नई घोषणा को लेकर चर्चाओं में आए 

सीएमओ डा. बीके शुक्ला ने बताया कि शासन-प्रशासन के निर्देशों के तहत यात्रियों के स्वास्थ्य को लेकर पूरी सतर्कता बरती जा रही है। साथ ही सोनप्रयाग से केदारनाथ तक 14 एमआरपी पर प्रत्येक दिन लगभग तीन हजार से अधिक यात्रियों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें प्राथमिक उपचार मुहैया कराया जा रहा है। शनिवार को दस यात्रियों को ऑक्सीजन सिलिंडर भी दिए गए। साथ ही प्रत्येक एमआरपी पर संबंधित की जांच की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed