{"_id":"632c52f21311b626dd076cc8","slug":"chardham-yatra-2022-crowd-of-devotees-cs-sandhu-instructions-review-meeting-uttarakhand-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chardham: श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने पर व्यवस्था को और मजबूत करें, मुख्य सचिव ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chardham: श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने पर व्यवस्था को और मजबूत करें, मुख्य सचिव ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
Thu, 22 Sep 2022 06:03 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 22 Sep 2022 06:03 PM IST
सार
मुख्य सचिव ने कहा कि श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए आने वाले समय के लिए यात्रा सिस्टम को और मजबूत करने की जरूरत है। आने वाले समय में यात्रा मार्गों में श्रद्धालुओं को सभी प्रकार की सुविधाओं और व्यवस्थाओं में सुधार करना होगा। उन्होंने पूरे साल भर के लिए एक समर्पित सिस्टम विकसित करें। व्यवस्था को और मजबूत करें
विज्ञापन
केदारनाथ यात्रा 2022, चारधाम यात्रा 2022
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने से मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने यात्रा प्रणाली, व्यवस्थाओं को और मजबूत करने के लिए निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में रोपवे और ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन बनने के बाद चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होगा।
बुधवार को मुख्य सचिव ने सचिवालय में चारधाम यात्रा की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के बाद दो साल बाद चारधाम यात्रा शुरू हुई है। यात्रा में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए आने वाले समय के लिए यात्रा सिस्टम को और मजबूत करने की जरूरत है।
आने वाले समय में यात्रा मार्गों में श्रद्धालुओं को सभी प्रकार की सुविधाओं और व्यवस्थाओं में सुधार करना होगा। उन्होंने पूरे साल भर के लिए एक समर्पित सिस्टम विकसित करें। जो ऑफ सीजन में भी यात्रा मार्गों और धामों में लगातार सुधारीकरण का काम करता रहे।
विज्ञापन
मुख्य सचिव ने ऋषिकेश में चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र को बड़े स्तर पर बनाए के साथ ही ट्रेकिंग रूट और यात्रा मार्गों में भी स्थायी शौचालय स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा में जिन अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाती है, उनके रहने खाने की उचित व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए।

ये भी पढ़ें...KBC: उत्तराखंड की वैष्णवी पहुंची केबीसी की हॉट सीट पर, पत्रकारिता की छात्रा की उपलब्धि से विवि में खुशी की लहर
मुख्य सचिव ने सभी आयुक्त गढ़वाल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग व चमोली जिले के डीएम से सुझाव मांगे। उन्होंने कहा कि चार सप्ताह के बाद दोबारा से चारधाम यात्रा की समीक्षा की जाएगी। बैठक में आयुक्त गढ़वाल सुशील कुमार, सचिव सचिन कुर्वे समेत उत्तरकाशी, चमोली व रुद्रप्रयाग जिले के डीएम मौजूद थे।