फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महाकुंभ 2021: श्रद्धालुओं के स्वागत को तैयार कुंभनगरी में चारों तरफ फैली अलौकिक छटा, देखें खूबसूरत तस्वीरें...

Fri, 19 Mar 2021 09:11 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 19 Mar 2021 09:11 PM IST
विज्ञापन
Haridwar Kumbh Mela 2021: Haridwar Decoration With Lighting Beautiful Photos
हरिद्वार - फोटो : अमर उजाला

कुंभनगरी हरिद्वार में इन दिनों हर तरफ अलग ही नजारा दिख रहा है। गंगा घाट पर दूर-दूर तक फैली रंग-बिरंगी रोशनी श्रद्धालुओं को लुभा रही है। घाटों पर देर रात तक लोगों की चहल-पहल बनी हुई है। 



महाकुंभ मेले में शहर की फिजा एकदम बदल गई है। कुंभनगरी के सभी घाट, पुल और सड़कें एकदम बदली-बदली नजर रही हैं। गंगा किनारे बने घाटों पर लगी प्रतिमाएं आकर्षण का केंद्र बनी हुई हं। हर कोई सेल्फी लेते नजर आता है। घाटों पर बनाए गए सेल्फी प्वाइंट लोगों को खूब लुभा रहे हैं। वहीं फुव्वारों के नीचे लगी लाइटें जब पानी पर पड़ती हैं और हर कोई एक टक निहारने को मजबूर हो जाता है।

महाकुंभ 2021: अखाड़ों में संतों को छोटी सी गलती की भी नहीं होती माफ, मिलती है ये अनोखी सजा

डामकोठी के किनारे बने अमरापुर घाट शाम होते ही जैसे ही लाइटों से जगमग होता है, यहां पर लोगों की भीड़ लग जाती है। यहां बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार के साथ पहुंचते हैं। वहीं हरकी पैड़ी हुई रोशनी के चलते ऐसा लगता है कि जैसे सोने की परत यहां स्थित पुलों पर लगा दी गई है।

Haridwar Kumbh Mela 2021: Haridwar Decoration With Lighting Beautiful Photos
हरिद्वार - फोटो : अमर उजाला

हरकी पैड़ी पर श्री गंगा सभा के कार्यालय के बराबर में स्थित दीवार पर समुद्र मंथन कलाकृति बरबस ही अपनी ओर आकर्षित करती है। गंगा के किनारों पर लगाई गई डिस्को लाइट की रोशनी जब गंगाजल पर पड़ती है तो उसकी छटा देखते ही बनती है। श्रीगंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने बताया कि इस बार महाकुंभ में श्रद्धालुओं को हरकी पैड़ी पर अद्भुत छटा देखनी को मिलेगी। इसके साथ ही यहां पर कराई गई रोशनी ने हरकी पैड़ी के स्वरूप को और भव्य बना दिया है। 

Haridwar Kumbh Mela 2021: Haridwar Decoration With Lighting Beautiful Photos
हरिद्वार - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि कुंभ में 25 अप्रैल को देव डोलियों को गंगा स्नान कराया जाएगा। गंगा स्नान के लिए पहुंचने वाली देव डोलियों का भव्य स्वागत और अभिनंदन होगा। देवभूमि लोक संस्कृति विरासतीय शोभायात्रा समिति ने तैयारियां शुरू करते हुए शुक्रवार को प्रेमनगर आश्रम में भगवान बदरीनाथ और हनुमान की धर्मध्वजा की स्थापना कर दी है। मुख्य यजमान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और पूर्व कैबिनेट मंत्री अमृता रावत ने धर्मध्वजा स्थापना के लिए वैदिक रीति रिवाज से कलश पूजन व अर्चना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Haridwar Kumbh Mela 2021: Haridwar Decoration With Lighting Beautiful Photos
हरिद्वार - फोटो : अमर उजाला

विष्णु सहस्रनाम और हनुमान चालीसा का पाठ कर यजमानों ने धर्मध्वजा स्थापित की। मांगलगीत और देव स्तुति गीतों से वातावरण को धार्मिक आस्था के रंग में रंग गया। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि गंगा स्नान करने से वैक्टीरिया और वायरस समाप्त हो जाते हैं, यह विज्ञान ने भी सिद्ध कर दिया है। महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद ने कहा कि कुंभ में देवभूमि की देव डोलियां भी स्नान करती हैं।

विज्ञापन
Haridwar Kumbh Mela 2021: Haridwar Decoration With Lighting Beautiful Photos
हरिद्वार - फोटो : अमर उजाला

देवी देवताओं के आशीर्वाद से हरिद्वार में दिव्य और भव्य कुंभ का सफलतापूर्वक आयोजन होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के कुंभ आयोजन के ऐतिहासिक निर्णयों की सराहना की। जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी वीरेंद्रानंद गिरि ने कहा कि 25 अप्रैल गंगा स्नान करने के लिए प्रदेश के सभी जिलों से देव डोलियां आएंगी। उन्होंने बताया कि देव डोलियों की स्वागत की तैयारियों की रूपरेखा तैयार की जा रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed