{"_id":"6184dc57296500693364f5f9","slug":"chardham-yatra-2021-gangotri-dham-door-closed-for-winter","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारधाम यात्रा 2021: आज शीतकाल के लिए बंद हुए गंगोत्री धाम के कपाट, बड़ी संख्या में मौजूद रहे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारधाम यात्रा 2021: आज शीतकाल के लिए बंद हुए गंगोत्री धाम के कपाट, बड़ी संख्या में मौजूद रहे भक्त
Fri, 05 Nov 2021 01:05 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 05 Nov 2021 01:05 PM IST
सार
chardham yatra 2021: शुक्रवार को अन्नकूट पर्व पर पूर्वाह्न 11:45 बजे गंगोत्री धाम के कपाट शीलकाल के लिए बंद हो गए। इसके बाद गंगा की भोग मूर्ति अपने मायके मुखबा (मुखीमठ) स्थित गंगा मंदिर के लिए डोली यात्रा के साथ रवाना हुई।
विज्ञापन
शीतकाल के लिए बंद हुए गंगोत्री धाम के कपाट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शीतकाल के लिए चार धामों के कपाट बंद होने का सिलसिला शुरू हो गया है। शुक्रवार को गंगोत्री धाम के कपाट विधिविधान के साथ बंद कर दिए गए हैं। इस दौरान धाम में बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
यमुनोत्री धाम के कपाट शनिवार को बंद होने जा रहे
वहीं गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के शीतकालीन पड़ाव मुखबा और खरसाली में मां गंगा और यमुना के स्वागत की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यमुनोत्री के कपाट शनिवार को बंद होने जा रहे हैं। इसके बाद शीतकाल के छह माह मां गंगा और यमुना के दर्शन शीतकालीन पड़ावों में ही होंगे।
विज्ञापन
शुक्रवार को अन्नकूट पर्व पर पूर्वाह्न 11:45 बजे गंगोत्री धाम के कपाट शीलकाल के लिए बंद हो गए। इसके बाद गंगा की भोग मूर्ति अपने मायके मुखबा (मुखीमठ) स्थित गंगा मंदिर के लिए डोली यात्रा के साथ रवाना हुई। एक दिन लंका स्थित भैरव मंदिर में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन मुखबा पहुंचेगी।
विज्ञापन
चारधाम देवस्थानम बोर्ड: सीएम ने तीर्थपुरोहितों को दिया आश्वासन, 30 नवंबर तक होगा फैसला
खरसाली स्थित मां यमुना के मंदिर को सजाने के लिए मंगाए गए फूल
इसके लिए मंदिर को भव्य ढंग से सजाया जाएगा। वहीं केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट भैयादूज पर शनिवार को बंद होंगे। शनिवार को सुबह यमुनोत्री के शीतकालीन पड़ाव खरसाली से समेश्वर देवता (शनि देव) की डोली अपनी बहन यमुना को लेने धाम पहुंचेगी।
दिवाली 2021: कपाट बंद होने से पहले 15 कुंतल फूलों से सजा केदारनाथ मंदिर, तस्वीरों में देखें अद्भुत छटा
आगामी 20 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे बदरीनाथ के कपाट
पुरोहित प्यारेलाल उनियाल ने बताया कि खरसाली स्थित मां यमुना के मंदिर को सजाने के लिए फूल मंगाए गए हैं। मंदिर को भव्य तरीके से सजाया जाएगा। बदरीनाथ धाम के कपाट आगामी 20 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे।